Bigg Boss 16: गौतम-सौंदर्या ने सरेआम की 'गंदी बात', अब्दु ने मजाक उड़ाते हुए कहा- ये दोनों बाथरूम में जाकर...
Bigg Boss 16: नए एपिसोड के प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शो की कंटेस्टेंट सौंदर्या अपने साथी गौतम की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं।
Bigg Boss 16: इन दिनों टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' सुर्खियों में छाया हुआ है। डेंगू से रिकवरी कर वीकेंड पर लौटने के बाद शो के होस्ट सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास ली है। हीं घर वालों के बीच बीच भी राशन को लेकर खूब झमेला हुआ था। शालीन भनोट तो चिकन की डिमांड कर बिग बॉस को ही बातें सुना दी थीं जिसके बाद सलमान खान ने उन पर भी जमकर बरसे। फिलहाल शो में गौतम विज और सौंदर्या शर्मा के बीच ऑन-ऑफ रोमांस चल रहा है। हालांकि उनके साथी कंटेस्टेंट, बिग बॉस और शो के होस्ट सलमान खान भी दोनों के रिलेशन को फेक बता चुके हैं। इसके बावजूद दोनों अपने प्यार के सच होने का दावा कर रहे हैं।

गौतम और सौंदर्या की बढ़ीं नजदीकियां
आपको बता दें कि हाल ही में वीकेंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट सौंदर्या को गौतम की एक क्लिप दिखाई थी, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। लेकिन अब दोनों के बीच नजदीकियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। उनके रिश्ते को लेकर शो के कंटेस्टेंट अब्दू और शिव ने उनका जमकर मजाक भी उड़ाया। इतना ही नहीं दोनों ने गौतम और सौंदर्या के रोमांस की नकल भी उतारी।

शो के प्रोमो में दिखा ये सब
हाल ही में कलर्स चैनल ने बिग बॉस 16 के नए एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शो की कंटेस्टेंट सौंदर्या अपने साथी गौतम की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं अब्दू और शिव बैठकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

अब्दु और शिव ने उड़ाया उनका मजाक
वीडियो में देखा जा सकता है कि अब्दू बोलते हैं, दोनों एक-दूसरे को मिस कर रहे हैं। 2-3 घंटे बाद ये दोनों बाथरूम में जाकर किस करेंगे। इसके बाद शिव और अब्दू अपने साथी कंटेस्टेंट्स गौतम और सौंदर्या को झांक-झांककर देखते हैं। वहीं अब्दू सौंदर्या बनकर शिव की गोद में बैठ जाते हैं। शिव भी गौतम की एक्टिंग करने लगते हैं। दोनों एक-दूसरे को बेबी-बेबी बोलते हैं। फिर अब्दू शिव को किस करते हैं और बोलते हैं, माई फादर-मदर सीइंग।

प्रोमो देखकर भड़क गए लोग
आपको बता दें कि इस प्रोमो को देखने के बाद लोग भड़क उठे हैं। लोग इन दोनों को ईशान और माइशा का दूसरा वर्जन बता रहे हैं। लोग जमकर सौंदर्या और गौतम को ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही इन दोनों के प्यार को फेक लव स्टोरी बता रहे हैं और कमेंट्स कर रहे हैं कि बिग बॉस के घर से बाहर आते ही इनका ब्रेकअप हो जाएगा। दूसरी तरफ अब्दु और शिव की दोस्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है।

बिग बॉस के घर में गोरी नागोरी ने पहना हिजाब
इस हफ्ते गोरी को घर के अंदर पहली दफा हिजाब पहने देखा गया था, दरअलस, जब गोरी बाथरुम के बाहर हिजाब पहनकर निकलती हुईं दिखाई दी थी, जिसको सबसे पहले टीना दत्ता ने देखकर 'ओह नाइस, सो क्यूट' बोला था। गोरी का यह वीडियो सोशल पर सामने आने के बाद नेटिज़न्स का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications