क्या फहमान खान की 'बिग बॉस 16' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, सुम्बुल तौकीर को कही जाएगी ये बात

'बिग बॉस 16' के मेकर्स की तरफ से जो प्रोमो रिलीज किया गया है, उसमें दिखाया गया है कि टीवी एक्टर और सुम्बुल तौकीर खान के खास दोस्त फहमान खान घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने जा रहे हैं।

Bigg Boss 16 Wild Card Entry: इस समय टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। खबर है कि जल्द ही इस शो में कई लोगों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। फिलहाल इसमें पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की सबसे ज्यादा चर्चाएं हो रही है। शो के मेकर्स की तरफ से जो प्रोमो रिलीज किया गया है, उसमें दिखाया गया है कि टीवी एक्टर और सुम्बुल तौकीर खान के खास दोस्त फहमान खान घर में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री करने जा रहे हैं। बिग बॉस ने घोषणा की है कि फहमान खान इस सीजन के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने वाले हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि वो सिर्फ 1 दिन के लिए ही घर के अंदर जाएंगे ताकि सुम्बुल को कई बातें समझा सकें।

 फहमान खान की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री

फहमान खान की हो सकती है वाइल्ड कार्ड एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्टर फहमान खान बिग बॉस 16 के घर में फेमस सीरियल 'धर्म पत्नी' के को-एक्टर्स कृतिका सिंह यादव, गुरप्रीत बेदी और आशीष दीक्षित के साथ एंट्री करेंगे। वहीं शो मेकर्स का मानना है कि फहमान की एंट्री और गाइडेंस से सुम्बुल किसी पर भी निर्भर नहीं होंगी और अपना गेम स्ट्ऱॉन्ग करती रहेंगी। शो में एंट्री लेकर फहमान खान ने कहा है- मैं सुम्बुल को कोई टिप्स या एडवाइस नहीं देने जा रहा हूं। मैं उससे सिर्फ इतना कहूंगा कि जीतकर ही वापस आए। मैं सिर्फ हैलो कहूंगा और उसे गले लगाऊंगा। वो गेम में अच्छा कर रही है, जैसा कर रही है अच्छा कर रही है, करने दो उसको।

सुम्बुल तौकीर से कहेंगे ये बातें

वहीं कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फहमान खान वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं हैं। वह सिर्फ एक दिन के लिए बिग बॉस के घर के अंदर जाएंगे। वह अपनी खास दोस्त सुम्बुल तौकीर को गाइड और मोटिवेट करने के लिए घर के अंदर जा रहे हैं। फहमान खान ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा- बिग बॉस के घर में मेरे नाम की चर्चा हुई और सुम्बुल के पिता ने मेरा नाम लिया था। मैं एक ऐसा इंसान हूं, जिसके लिए दोस्ती बहुत जरूरी है। मैं हमेशा अपने दोस्तों के लिए हूं, चाहे वह सही हों या गलत, मैं हमेशा उनके लिए खड़े होने में विश्वास करता हूं। उन्होंने आगे कहा- अगर मेरा दोस्त गलत है तो भी मैं अपने दोस्त के लिए खड़ा रहूंगा।

सुम्बुल की वीकनेस सबको नजर आ रही थी

सुम्बुल की वीकनेस सबको नजर आ रही थी

आपको बता दें कि बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान ने इस शो में एंट्री करते समय सलमान खान के सामने अपनी जीत को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस दिखाया था। वहीं घर के अंदर एंट्री करने के बाद कुछ दिन तोउनका गेम सही चला। उन्होंने घर में शालीन भनोट के साथ दोस्ती कर ली थी। इसके बाद से सुम्बुल कमजोर दिखने लग गईं। वह ज्यादातर समय शालीन भनोट और टीना के पीछे रहने लगीं। उनको लेकर ये कहा जाने लगा कि शालीन को लेकर उनके मन में फीलिंग्स हैं। इस बात को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी।

सुम्बुल के पिता ने कही ये बात

सुम्बुल के पिता ने कही ये बात

सुम्बुल तौकीर के पिता हाल ही में वीकेंड के वार में शामिल हुए थे और उन्होंने अपनी बेटी को समझाया था लेकिन सुम्बुल के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। वह फिर से शालीन और टीना का बात सुनती नजर आईं। कुछ दिनों पहले सुम्बुल ने अपने पापा से कन्फेशन रूम में फोन पर भी बात की। तब सुम्बुल के पापा ने शालीन और टीना को बहुत बुरा-भला कहा था। सुम्बुल के पिता की बातचीत के बाद से काफी बवाल मचा हुआ है। शालीन और टीना के पैरेंट्स ने सुम्बुल के पापा के खिलाफ अपनी आवाज भी उठाई है।

इस बीर वीकेंड के वार में होगा धमाल

इस बीर वीकेंड के वार में होगा धमाल

खबर है कि इस बार वीकेंड के वार में सुम्बुल के पापा, शालीन के पापा और टीना की मम्मी को बुलाया जाएगा और आमने-सामने सबकी बात होगी। इन सबके बीच सुम्बुल के पापा ने फहमान खान का नाम लिया था। अब फहमान भी इस शो में नजर आने वाले हैं। हो सकता है कि फहमान की ये वाइल्ड कार्ड एंट्री हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+