'मैं बुड्ढा हूं': सलमान खान ने Bigg Boss में अफसाना को सिखाया कड़वा सबक, सामने आया Video
मुंबई, 17 अक्टूबर। टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस-15 का आगाज होते ही दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिल रहा है। हर बार की तरह इस सीजन भी बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान विकेंड पर बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा रहे हैं, आज यानी रविवार को वह पंजाबी सिंगर अफसाना खान को उनकी करतूतों के लिए कड़वा सबक सिखाते नजर आएंगे। बिग बस हाउस में अफसाना की हरकतों से इस समय हर कोई परेशान है।

अफसाना पर भड़के सलमान
आपको बता दें कि इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की हिट लिस्ट में अफसाना खान का नाम है। बीबी हाउस में उनकी हाल की हरकतों से सिर्फ घर वाले ही नहीं बल्कि सलमान भी काफी नाराज हैं। बीबी हाउस में ऐसे कोई कंटेस्टेंट नहीं जिससे अफसाना ने बहस या झगड़ा ना किया हो, उन्होंने शो का नियम तोड़ते हुए फिजिकली झगड़े भी किए।

बीबी हाउस में अफसाना का हंगामा
इतना ही नहीं अफसाना बीबी हाउस में चप्पल फेंक रही है, कपड़े फाड़ रही है और शमिता शेट्टी को भी उनकी उम्र को लेकर कमेंट करती नजर आ रही हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने उन्हें ये सब याद दिलाया और फटकार लगाई। हाल ही में सामने आए शो के प्रोमों वीडियो में सलमान को अफसाना पर भड़कते देखा गया। वीडियो में अफसाना की बातों पर सलमान कहते हैं..नहीं मैं बुड्ढा हूं।

नहीं-नहीं मैं बुड्ढा हूं: सलमान खान
एपिसोड की शुरुआत में सलमान खान अफसाना को 'सीजन के सुपरस्टार' के तौर पर इंट्रोड्यजू करते हैं। इसके बाद सलमान कहते हैं, अफसाना आप डिसाइड करेंगी घटिया कौन है और बढ़िया कौन हैं...शमिता बुड्ढी हैं। इस पर अफसाना कहती हैं, मैं गुस्से में थी सर आप बड़े हो...। फिर सलमान ने कहा, नहीं-नहीं मैं बुड्ढा हूं...आपकी जुबान तो चलती ही है उसके साथ आपके हाथ भी चलते हैं, आपका एक सेट पैटर्न है। अगर मेरा चॉइस होता तो मैं आपको इस घर से बेघर कर देता।

शमिता ने भी कही ये बात
सलमान खान की इस बात को सुन अफसाना भी अपना कंट्रोल खो देती हैं और वह कहती हैं, 'मुझे कोई दिक्कत नहीं है, मैं घर से बाहर जाने के लिए तैयार हूं।' इस बीच शमिता शेट्टी कहती हैं, 'अफसाना दूसरों से लड़ती हैं और फिर खुद को चोट पहुंचाने लगती हैं।' अन्य कंटेस्टेंट भी शमिता की इस बात का समर्थन करते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा की अफसाना शो में टिकती हैं या उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाता है।
यह भी पढ़ें: सलीम खान की सलाह- अमिताभ बच्चन को हो जाना चाहिए रिटायर, कहा, 'आज बिग बी जैसे एक्टर के लिए कोई कहानी नहीं'
-
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications