BB15: प्रतीक पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कहा-'अगर मेरी बहन होती तो मैं****', देखें Video
BB15: प्रतीक पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कहा-'अगर मेरी बहन होती तो मैं****', देखें Video
मुंबई, 09 अक्टूबर: बिग बॉस-15 का पहला वीकेंड का वार आज शनिवार (09 अक्टूबर) की रात आने वाला है। शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड के वार को होस्ट करेंगे। बिग बॉस के सभी फैंस बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पहले वीकेंड का वार की मेजबानी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान पहले वीकेंड के वार में बिग बॉस-15 के कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल पर काफी गुस्सा करते दिखेंगे। सलमान खान ने शो की कंटेस्टेंट विधि पांड्या की घटना को लेकर प्रतीक की क्लॉस लगाई है। सलमान खान ने गुस्से में प्रतीक से यह भी कहा कि अगर विधि के साथ उन्होंने जैसा किया है, अगर वहां उनकी बहन होती तो कुछ गलत हो जाता।

सलमान ने प्रतीक से कहा, 'अगर मेरी बहन होती तो मैं आपकी****'
शो के दिखाए गए प्रोमो में सलमान खान प्रतीक से कहते हैं कि वो शो में मूर्ख दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने कहा, ''कोई (प्रतीक) कहता है कि शो में अगर मेरी मां-बहन होती तब भी मैं यही काम करता है। इसका मतलब तो ये है कि शो आपके लिए मां और बहन से भी ज्यादा अहम है। लेकिन मैं बताऊं, अगर मेरी बहन होती तो मैं आपकी ****। (सलमान अपशब्द) का इस्तेमाल करते हैं।''

आखिर क्यों प्रतीक पर इतना गुस्सा हुए सलमान
असल में पिछले एपिसोड में प्रतीक ने जंगवासियों में रहे लोगों के बाथरूम का लॉक तोड़ दिया था। प्रतीक ने जंगवासियों के बाथरूम का लॉक उस वक्त तोड़ा, जब शो की कंटेस्टेंट विधि पांड्या बाथरूम में अंदर नहा रही थी। प्रतीक की इस हरकत पर बाकी घरवालों ने काफी गुस्सा किया था। हालांकि प्रतीक को अपने किए का कोई अफसोस नहीं हुआ। विधि के सपोर्ट में करण कुंद्रा, विशाल कोटियन, तेजस्वी प्रकाश ने प्रतीक के साथ काफी लड़ाई की।

शानदार होगा बिग बॉस-15 का पहला वीकेंड का वार
बिग बॉस-15 के पहले वीकेंड के वार में जहां सलमान के गुस्से का प्रतीक सामना करेंगे तो वहीं खुब मस्ती और हंसी मजाक का भी माहौल रहेगा। शो की पूर्व कंटेस्टें राखी सावंत, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, बिग बॉस ओटीटी की नेहा भसीन और कई अन्य लोग नवरात्रि के अवसर पर घर में एंट्री करेंगे। आमतौर पर सूट या फॉर्मल में नजर आने वाले सलमान खान ने नवरात्री थीम को ध्यान में रखकर कुर्ता पहनेंगे। बिग बॉस-15 के पहले वीकेंड के वार का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस पहले वीकेंड का वार को लेकर चर्चा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications