Big Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश की बढ़ी मुश्किलें, बिहार में कथित तौर पर पहली पत्नी के भाई ने की शिकायत

मुंबई। बिग बॉस में राखी सावंत के पति रितेश ने जबसे एंट्री ली है तब से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही के एपिसोड में सलमान खान ने उनको फटकार लगाई थी। वहीं अब बिहार के बेतिया जिले में राखी के पति रितेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस उनके कथित साले ने दर्ज करवाया है। बता दें कि रितेश पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का केस पहले भी दर्ज हो चुका है। इस बार उन पर अपनी पत्नी को धोखा देने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

bigg boss 15 rakhi sawant husband ritesh first wife brother did complain against him

बता दें कि हाल ही के दिनों में बिहार की एक महिला ने दावा किया था कि बिग बॉस में दिखाए जा रहे रितेश उनके पति और बच्चे के पिता हैं। महिला ने सवाल उठाया था कि उनसे तलाक लिए बिना वह राखी के पति कैसे हो सकते हैं। कुछ दिन पूर्व स्निग्धा प्रिया नाम की एक महिला के इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ था।

उस वीडियो में महिला ने रितेश पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही यह भी दावा किया था कि बिग बॉस में राखी सावंत के पति बनकर पहुंचे रितेश उनके पति और बच्चे के पिता हैं। स्निग्धा ने आरोप लगाया था कि रितेश उनके साथ मारपीट करते थे। इस वजह से वह उनसे अलग रह रही हैं लेकिन तलाक नहीं हुआ। उन्होंने बताया था कि रितेश के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करवा चुकी हैं। अब स्निग्धा के भाई ने रितेश के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि हाल ही के एपिसोड में बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने रितेश की क्लास लगाई थी। दरअसल, शो के दौरान रितेश ने अपनी पत्नी राखी सावंत के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके कारण सलमान खान गुस्सा हो गए थे। उन्होंने रितेश से कहा कि आपको जानता ही कौन है। साथ ही सलमान खान ने राखी से पूछा कि तुम कैसे सहन कर रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+