Bigg Boss 15: रितेश को भाड़े का पति कहना अभिजीत को पड़ा भारी, राखी ने लगा दी क्लास, नोच डाले बाल. देखें वीडियो

बिग बॉस 15 में पिछले महीने अपने पति के साथ एंट्री लेने वाली राखी सावंत के संबंधों पर शो के प्रतिभागी अभिजीत बिचुकले द्वारा सवाल उठाने के बाद राखी ने शो में जमकर बवाल काटा।

मुंबई, 7 दिसंबर। किसी शो में राखी सावंत की एंट्री हो और वहां बवाल न मचे ऐसा कम ही देखने को मिलता है। रियलिट शो बिग बॉस 15 में पिछले महीने अपने पति के साथ एंट्री लेने वाली राखी सावंत के संबंधों पर शो के प्रतिभागी अभिजीत बिचुकले द्वारा सवाल उठाने के बाद राखी ने शो में जमकर बवाल काटा। राखी ने उनके बाल नोच लिए और उनका सारा सामन फेंक दिया।

शो के प्रोमो में दिखा राखी का आतंक

शो के प्रोमो में दिखा राखी का आतंक

मंगलवार को कलर्स टीवी पर शो का प्रोमो शेयर किया गया। प्रोमो में अभिजीत राखी को कहते हैं, 'राखी ये पति हायर करके लाई है क्या?' इतना सुनते ही राखी आग बबूला हो जाती हैं। वह अभिजीत पर चिल्लाते हुए कहती हैं, 'तूने बोला कि मैं अपना पति भाड़े पर लाई हूं? तू भाड़े का टट्टू है।'

राखी ने फेंका अभिजीत का सूटकेस, तोड़ी कुर्सियां

राखी ने फेंका अभिजीत का सूटकेस, तोड़ी कुर्सियां

रितेश को भाड़े का पति कहना राखी को सहन नहीं हुआ। इसके बाद राखी अभिजीत का सूटकेस और बिग बॉस के घर की कुर्सियां फैंकने लगती हैं। अभिजीत राखी को ऐसा करने से रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन वो नहीं मानतीं।

राखी ने नोचे अभिजीत के बाल

राखी ने नोचे अभिजीत के बाल

इसके बात राखी के पति रितेश भी अभिजीत की क्लास लगाने लगते हैं। रितेश अभिजीत से कहते हैं, 'ईमान में ये रहता है आपके तभी बोलते हो ऐसा।' इस पर रितेश कहते हैं...'सलमान भाई ने मजाक किया था इसलिए...' इस पर राखी कहती हैं, 'सलमान भाई ने कभी भाड़े का पति नहीं बोला, तुम्हारी बीवी भाड़े की है।' और प्रोमो के अंत में राखी अभिजीत के बाल नोचती नजर आती हैं।

तेजस्वी-करण की रिलेशनशिप पर सवाल उठाने पर सलमान ने ली थी रितेश की क्लास

तेजस्वी-करण की रिलेशनशिप पर सवाल उठाने पर सलमान ने ली थी रितेश की क्लास

इससे पहले जब रितेश ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की रिलेशनशिप को लेकर कहा था कि इन दोनों के संबंधों का कोई भविष्य नहीं है, तब सलमान ने उन्हें करारा जवाब दिया था।

तुम शो में पॉपुलैरिटी बटोरने के लिए आए हो

तुम शो में पॉपुलैरिटी बटोरने के लिए आए हो

सलमान ने कहा था कि, 'तुम इनके भविष्य पर सवाल नहीं उठा सकते। तुमने कल कहा था कि तुम तीन साल बाद राखी की जिंदगी में फिर से वापस आए हो। राखी को पूरी दुनिया फर्जी बता रही थी। आप यहां शो पर प्रसिद्धि के लिए हैं। और कौन जाने, आप शो के बाद भी गायब हो सकते हैं। ये बातें कोई भी कह सकता है। मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं है, लेकिन अगर ऐसा है भी, तो मुझे लगता है कि राखी को ऐसे आदमी के साथ नहीं रहना चाहिए।' बहरहाल यह एपिसोड आज रात 10 बजे ऑन एयर होगा, देखते हैं राखी और अभिजीत के बीच और क्या खींचातान होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+