बिग बॉस की पार्टी में सलमान खान ने पायल शेट्टी को किया KISS, ब्वॉयफ्रेंड विशाल का मजेदार रिएक्शन

मुंबई, 2 फरवरी: टीवी शो बिग बॉस का 15वां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है, जिसके बाद पार्टियों का भी दौर चला। एक्ट्रेस पायल शेट्टी भी इस हफ्ते के शुरुआत में हुई इस पार्टी में शामिल थीं। पायल ने बिग बॉस 15 की पार्टी के बाद शो के होस्ट सलमान खान के साथ अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों पर शो में कंटेस्टेंट रहे पायल के ब्वॉयफ्रेंड विशाल कोटियन ने रिएक्शन दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

पायल ने शेयर की सलमान के साथ तस्वीरें

पायल ने शेयर की सलमान के साथ तस्वीरें

पायल ने सलमान खान के साथ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इनमें सलमान और वो काफी खुश दिख रहे हैं। एक फोटो में सलमान उनकी सिर पर किस करते भी दिख रहे हैं। पायल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में फिल्म ओम शांति ओम का गाना 'आई ऐसी रात है जो बहुत खुशनसीब है। चाहे जिसे दूर से दुनिया, वो मेरे करीब है' लिखा है। साथ ही उन्होंने सलमान को शुक्रिया कहते हुए लिखा- सलमान खान आपकी मेहमाननवाजी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आपके प्यार के लिए भी शुक्रिया।

विशाल ने दिया ये रिएक्शन

विशाल ने दिया ये रिएक्शन

पायल के ब्वॉयफ्रेंड विशाल ने सलमान और अपनी गर्लफ्रेंड की इन तस्वीरों पर मजाकिया कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ऐसा लगता है कि मुझे अजय देवगन बनना होगा। दरअसल, विशाल ने 1999 में आई अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम की ओर इशारा करते हुए ये बात रही। फिल्म में वनराज (अजय) को पता चलता है कि उसकी पत्नी नंदिनी (ऐश्वर्या) समीर (सलमान) से प्यार करती है, और वह उसको समीर से मिलाने के लिए ले जाता है।

बिग बॉस खत्म होने के बाद हुई पार्टी

बिग बॉस खत्म होने के बाद हुई पार्टी

पायल ने जिस पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, वो फाइनल के बाद की हैं। इस शो को सलमान खान होस्ट करते हैं। ऐसे में उनकी ओर से ये पार्टी दी गई। बिग बॉस-15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी हैं। प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रन अप और करण कुंद्रा शो के सेकेंड रनर अप रहे। तेजस्वी प्रकाश को बिग बॉस-15 की ट्रॉफी और 40 लाख रुपए प्राइज मनी मिली है। तेजस्वी प्रकाश टीवी का काफी जाना पहचाना नाम हैं, वो करीब एक दशक से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+