'रोल के बदले साथ सोने के लिए कहा', Bigg Boss 15 की कंटेस्टेंट डोनल बिष्ट का बड़ा खुलासा

मुंबई, 04 अक्टूबर: रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का आगाज हो चुका है। शो में इस बार 15 कंटेस्टेंट नजर आएंगे, जिसमें से 13 सेलेब्स म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वहीं इनमें एक नाम टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट का भी हैं। डोनल कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फैन फोलोइंग भी है। ऐसे में बिग बॉस 15 के घर में एंट्री लेने से पहले डोनल बिष्ट ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

'रोल के बदले साथ सोने के लिए कहा'

'रोल के बदले साथ सोने के लिए कहा'

रियलिटी शो बिग बॉस 15 में शामिल होने से पहले एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले खुलासा किए है। उन्होंने कास्टिंग काउच से जुड़े अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए बताया कि डायरेक्टर ने फिल्म में रोल देने के नाम पर उन्हें अपने साथ सोने के लिए कहा था। घटना के बारे में बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह मेरे करियर के शुरुआती दिनों में हुआ था, जब मैंने शुरुआत की थी। जब आप कुछ नहीं होते हैं और लोग आपको अप्रोच कर रहे होते हैं। मेरे लिए तब यह नया था। मैंने इस इंडस्ट्री में तब तक ठीक से कदम भी नहीं रखा था।

'मेरे साथ यही एकमात्र घटना हुई थी'

'मेरे साथ यही एकमात्र घटना हुई थी'

वहीं इस बारे में बात करते हुए कि क्या इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में कुछ भी बदला है, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि लोग कभी भी मुझे अब इस तरह से अप्रोच नहीं करते, क्योंकि वे देख सकते थे कि मैं एक मजबूत लड़की हूं, मैंने कभी उस तरह की जगह नहीं दी। लेकिन कुछ लोग बुरे होते हैं, आप क्या कर सकते हैं? आपको अपने वैल्यू के बारे में जानना होगा और कुछ भी गलत नहीं होगा। मेरे साथ यही एकमात्र घटना हुई थी, लेकिन इसे 'हे ​​भगवान, हर कोई डोनल बिष्ट के पास इस तरह से' के तरीके से नहीं देखा जाना चाहिए।

'इस इंडस्ट्री नहीं है, बल्कि हर जगह ऐसा है'

'इस इंडस्ट्री नहीं है, बल्कि हर जगह ऐसा है'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि जो हुआ वो हो गया। किए कराए पर पानी फिर गया। 8 साल पहले की बात है। यह बड़ा था लेकिन मैंने इससे निपटा। मेरा सुझाव है कि यंग लड़कियों को इन चीजों से निपटने के लिए आत्मविश्वासी और मजबूत होने की जरूरत है। और यह सिर्फ इस इंडस्ट्री नहीं है, बल्कि और भी इंडस्ट्री में है।

एक्ट्रेस से पहले जर्नलिस्ट थीं डोनल

एक्ट्रेस से पहले जर्नलिस्ट थीं डोनल

आपको बता दें कि डोनल बिष्ट टीवी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं। उन्होंने टीवी सीरियल एक दीवाना था में शरण्या तो रूप- मर्द का नया स्वरूप में इशिका पटेल का रोल किया था। जिसके बाद उनको काफी पसंद किए जाने लगा। डोनल ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 2015 में सीरियल 'एयरलाइंस' से किया था। इसके बाद उन्होंने 'ट्वि्स्ट वाला लव' में लीड रोल डॉक्टर शेली की भूमिका निभाई। एक्ट्रेस बनने से पहले डोनल जर्नलिस्ट थी। उन्होंने एक न्यूज चैनल में न्यूज एंकर के तौर पर काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+