So Long Valley: क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' का पोस्टर रिलीज, जानें कब रिलीज होगी ये फिल्म
So Long Valley: पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' की बबीता यानी त्रिधा चौधरी, आकांक्षा पुरी, विक्रम कोचर और मान सिंह जैसे कलाकार जल्द ही लोगों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। इनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सो लॉन्ग वैली' की रिलीज डेट सामने आ गई है।
25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी 'सो लॉन्ग वैली'
मेकर्स के अनुसार ये फिल्म आगामी 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। फिल्म के लेखक और निर्देशक मान सिंह के अनुसार ये फिल्म दशर्कों को बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। फिलहाल फिल्म के टीजर ने बवाल काट रखा है।

रहस्य और रोमांच से भरी है फिल्म
-फिल्म के टीजर से ये साफ पता चल रहा है कि ये मूवी रहस्य और रोमांच से भरी हुई है। फिल्म में पॉपुलर वेब सीरीज आश्रम की बबीता यानी त्रिधा चौधरी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म में अपने किरदार को लेकर त्रिधा चौधरी ने कहा है- मेरा रोल ब्रेकथ्रो है, जो दर्शकों से कनेक्ट हो जाएगा। इस फिल्म में मैं इंस्पेक्टर सुमन नेगी के किरदार में दिखाई दूंगी। फिल्म काफी तेज रफतार से चलेगी जिससे दर्शकों को सोचने या इधर उधर देखने का मौका नहीं मिलेगा।
-वहीं फिल्म के राइटर, एक्टर और डायरेक्टर मान सिंह ने कहा है- एक्टिंग एक ऐसी चीज है जिसे मैं दर्शकों पर छोडूंगा लेकिन निर्देशक के रूप में य मेरे लिए काफी चुनौतियों भरी फिल्म थी। फिल्म का प्लॉट ऐसा है कि हर सीन के बाद दर्शकों के लिए उत्सुकता बढ़ती जाएगी। सभी कलाकारों ने फिल्म में अपने अपने किरदार के साथ सही ट्रीटमेंट किया है।
-फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर मोहसिन खान भी इस फिल्म की स्टोरी को लेकर बहुत कॉन्फिडेंट हैं। उनका कहना है कि आप सिर्फ वन लाइनर देखें, आप पूरी फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो जाएंगे।
क्या है फिल्म की कहानी
-फिल्म के टीज में दिखाया गया है कि एक डरी हुई लड़की मनाली पुलिस स्टेशन पहुंचती है और बताती है कि उसकी बहन कुछ घंटे पहले शिमला से मनाली के लिए निकली थी, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंची है।
-जब शिमला और मनाली पुलिस उसकी तलाश शुरू करते हैं, तो एक टैक्सी ड्राइवर शक के दायरे में आता है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, उन्हें कुछ ऐसा पता चलता है जो पुलिस को भी चौंका देता है।
-फिल्म सो लॉन्ग वैली सौर्य स्टूडियोज के बैनर तले अगस्त एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज होगी। वही सिनेपोलिस सिनेमाज इंडिया इसका मल्टीप्लेक्स पार्टनर है। फिल्म मनाली (हिमाचल प्रदेश) और प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) मे शूट की गई है।












Click it and Unblock the Notifications