Bigg Boss फेम शेफाली जरीवाला का निधन, तीन दिन पहले तक थीं बिल्कुल फिट! अचानक कैसे हुई मौत?
Shefali Jariwala Death: 2000 के दशक की पॉप कल्चर आइकन रही शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। मशहूर म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातोंरात पहचान पाने वाली एक्ट्रेस का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह महज 42 साल की थीं।
शेफाली को देर रात उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी ने तीन अन्य लोगों के साथ मुंबई के बेलव्यू मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल (Bellevue Multispeciality Hospital) लाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ के एक सदस्य ने कहा कि, 'शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था। उनके पति और कुछ अन्य लोग साथ में थे।'

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
Mint की रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्पिटल के डॉक्टर विजय लुल्ला ने मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया, जबकि एक अन्य डॉक्टर, डॉ. सुशांत ने मौत की पुष्टि की और बताया कि शव को कूपर हॉस्पिटल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।
'कांटा लगा' से मिली थी जबरदस्त पहचान
शेफाली जरीवाला 2002 में आए म्यूज़िक वीडियो 'कांटा लगा' से रातोंरात फेमस हो गई थीं। उस दौर में यह गाना यूट्यूब से पहले वायरल कल्चर का प्रतीक बन गया था। अपने बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल के कारण शेफाली ने एक खास जगह बना ली थी।
'बिग बॉस 13' में फिर छाईं थीं
सालों बाद वह 'बिग बॉस 13' में नजर आईं, जहां उनकी ईमानदारी, सेल्फ कॉन्फिडेंस और मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात करने की शैली की खूब तारीफ हुई। उन्होंने अपने संघर्ष और निजी जिंदगी को लेकर बेझिझक बातचीत की, जिससे वो नई जनरेशन के बीच भी रिलेटेबल बन गईं।
'तीन दिन पहले तक बिल्कुल फिट लग रही थीं'
उनकी मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। एक यूज़र ने लिखा कि, 'अब भी यकीन नहीं हो रहा कि वो अब नहीं रहीं।' दूसरे ने कमेंट किया, 'ये कोई प्रैंक तो नहीं? भरोसा ही नहीं हो रहा!' जबकि एक और फैन ने कहा, 'वो तो तीन दिन पहले तक बिल्कुल फिट लग रही थीं... जिंदगी वाकई अनप्रेडिक्टेबल हो गई है।'
पति पराग त्यागी के साथ शेयर करती थीं प्यारे मोमेंट्स
शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ सोशल मीडिया पर अकसर तस्वीरें शेयर करती थीं। दोनों की जोड़ी को फैन्स खूब पसंद करते थे। उनकी केमिस्ट्री एक पॉजिटिव कपल गोल्स के तौर पर देखी जाती थी।
कार्डियक अरेस्ट ही बनी मौत की वजह?
फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार कार्डियक अरेस्ट को ही मौत की मुख्य वजह माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications