New year 2022: इस साल रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, दर्शकों को बेसब्री से है इंतजार

New year 2022: इस साल रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, दर्शकों को बेसब्री से है इंतजार

मुंबई, 1 जनवरी: साल 2021 फिल्मों के लिहाज से मिला जुला रहा। इस साल कोरोना महामारी के कम होने के बाद एक बार फिर फिल्में थियेटर में रिलीज हुईं तो दिसंबर आते-आते एक बार फिल्मों की रिलीज टलने लगी। फिल्मों में दिलचस्पी रखने वाल अब इस बात को जानने चाहते हैं कि 2022 में कौन सी बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 2022 में कई बड़े बजट और बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं।

RRR पर है सबकी नजर

RRR पर है सबकी नजर

राम चरन और एनटीआर जूनियर जैसे साउथ के सुपरस्टार की फिल्म आरआरआर इस साल सबसे पहले 7 जनवरी को रिलीज होनी है। फिल्म को एसएस राजामौली ने बनाया है। फिल्म में राम चरन और एनटीआर जूनियर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म तेलुगु,तमिल के साथ हिंदी और दूसरी दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी।

आमिर-करीना की लाल सिंह चड्ढा

आमिर-करीना की लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। आमिर खान की होम प्रोडक्शन में बनी ये इस साल बैसाखी, 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी

आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 की बड़ी फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में आलिया भट्ट शीर्षक किरदार में हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी एस हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' से प्रेरित है। फिल्म 18 फरवरी को रिलीज हो रही है।

शाहरुख खान भी कर रहे पर्दे पर वापसी

शाहरुख खान भी कर रहे पर्दे पर वापसी

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान 2018 के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। शाहरुख की फिल्म पठान से इस साल वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 2022 में आने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है।

कंगना रनौत की धाकड़

कंगना रनौत की धाकड़

इस साल कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ भी रिलीज होगी। फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना के काफी एक्शन सीन हैं। कंगना के साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी हैं। फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होगी।

केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2

एक्टर यश की केजीएफ के अगले भाग यानी केजीएफ चैप्टर-2 का दर्शकों को इंतजार है। ये फिल्म 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म केजीएफ चैप्टर-1 2018 में रिलीज हुई थी, जोज जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म के दूसरे भाग में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

रणबीर आलिया की ब्रह्मास्त्र

रणबीर आलिया की ब्रह्मास्त्र

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र इस साल 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर और आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्कीनेनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

प्रभास और पूजा हेगडे की राधेश्याम

प्रभास और पूजा हेगडे की राधेश्याम

बाहुबली के किरदार से फिल्मों से हिंदी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुए प्रभास की राधे श्याम इस साल 14 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में पूजा हेगड़े फीमेल लीड हैं। फिल्म तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+