'हनुमान' के मेकर्स की बड़ी पहल, फिल्म की हर टिकट पर राम मंदिर के लिए दान में दिए जाएंगे 5 रुपये
Hanuman: तेजा सज्जा की तेलुगू फिल्म 'हनुमान' लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। ये फिल्म आगामी 12 जनवरी 023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। अब इस फिल्म के मेकर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है।
फिल्म के टिकट पर 5 रुपए एक्स्ट्रा
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेगास्टार चिरंजीवी ने फिल्म 'हनुमान' के प्री-रिलीज इवेंट में कहा था कि फिल्म के मेकर्स हर टिकट पर 5 रुपये एक्स्ट्रा ले रहे हैं और ऐसा अयोध्या के राम मंदिर निर्माण मेंदान देने के लिए किया जा रहा है।

चिरंजीवी ने कही ऐसी बात
फिल्म 'हनुमान' का प्री-रिलीज इवेंट गत 7 जनवरी 2023 को हैदराबाद में आयोजित हुआ था, जहां फिल्म के कलाकार और क्रू मेंबर्स शामिल थे। मेगास्टार चिरंजीवी इस इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस फिल्म के टिकट पर 5 रुपए एकस्ट्रा लेने की घोषणा की थी।
राम मंदिर के उद्घाटन में दिया जाएगा दान
इस मौके पर साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने कहा था- फिल्म 'हनुमान' की टीम को राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर एक जरूरी घोषणा करनी है। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए अपनी फिल्म के हर टिकट से 5 रुपये दान करने का फैसला किया है। मैं उनकी ओर से इस खबर की घोषणा कर रहा हूं। एक नेक निर्णय लेने के लिए 'हनुमान' की टीम को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई।
22 जनवरी 2024 को होगा राम मंदिर का उद्घाटन
आपको बता दें कि फिल्म 'हनुमान' के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा हैं। इस फिल्म में तेजा सज्जा के साथ साथ वरलक्ष्मी सरथकुमार, अमृता अय्यर और विनय राय नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर का उद्घाटन समारोह है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के साथ साथ साउथ के भी कई सेलेब्स को न्यौता भेजा गया है, जिसमें चिरंजीवी और रजनीकांत का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications