Akasa Singh संग डेटिंग की खबरों पर Big Boss फेम प्रतीक सहजपाल ने दिया रिएक्‍शन, सिंगर के लिए बोली ये बात

नई दिल्‍ली, 03 फरवरी। प्रतीक सहजपाल ने भले ही बिग बॉस 15 नहीं जीता हो लेकिन अभिनेता-मॉडल पूरे इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। पूरे सीज़न में ट्रॉफी के लिए प्रतीक बिग बॉस के दर्शकों के पसंदीदा दावेदारों में से एक रहा प्रतीक फिनाले में तेजस्‍वी प्रकाश से हार गए लेकिन शो के फैंस प्रतीक को ही विनर मान रहे हैं। प्रतीक सहजवाल के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि वो अकासा सिंह को डेटिंग कर रहे हैं।

शो में अकासा के साथ क्‍लोज हो गए थे प्रतीक सहजपाल

शो में अकासा के साथ क्‍लोज हो गए थे प्रतीक सहजपाल

दरअसल, बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले की रात प्रतीक को अकासा के साथ उनकी कार में क्लिक किया गया था, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि वे डेटिंग कर रहे हैं। बता दें शो में प्रतीक और उनकी को-पॉटनर सिंगर अकासा सिंह के बीच की कमेस्‍ट्री और नजदीकियों ने लोगों का ध्‍यान खींचा। प्रतीक, जिसने पहले बिग बॉस ओटीटी में भाग लिया था, शो में अकासा के साथ क्‍लोज हो गए थे जब खेल में अन्य कंटेस्‍टेंट के साथ उसके कई झगड़े हुए। हालांकि अकासा काफी पहले ही शो से बाहर हो गई थीं, लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी वो प्रतीक का सपोर्ट करती रहीं।

 अकासा के साथ अपने रिलेशन के बारे में खोला राज

अकासा के साथ अपने रिलेशन के बारे में खोला राज

अब, प्रतीक ने अकासा के साथ अपने रिलेशन के बारे में राज खोला है और क्या वे वास्तव में एक कपल हैं। "अकासा और मैं सिर्फ दोस्त हैं। वह मेरी बहुत प्यारी दोस्त है। फिनाले के बाद अकासा की गाड़ी में साथ जाने पर सफाई देते हुए प्रतीक सहजपाल ने कहा मैंने ही उससे पूछा था कि क्या वह मुझे ग्रैंड फिनाले के बाद मेरे घर छोड़ सकती है क्योंकि वहां काफी अराजकता थी और मुझे नहीं पता था कि मैं घर कैसे पहुंचूंगा। उसने कहा था क्या तुम पागल हो? बेशक, मैं तुम्हें छोड़ दूंगी।'

आकासा की तारीफ करते हुए प्रतीक ने बोली ये बात

आकासा की तारीफ करते हुए प्रतीक ने बोली ये बात

इसके साथ ही सिंगर आकासा की तारीफ करते हुए प्रतीक सहजपाल ने कहा वह बहुत अच्छी लड़की है। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं। मैं सच्चे दिल से प्रार्थना करता हूं कि उसे इस दुनिया की सारी खुशियां मिले क्योंकि वह बहुत अच्छी इंसान है।" प्रतीक ने आगे कहा कि उनकी इच्छा थी कि अकासा बिग बॉस के घर के अंदर अधिक समय तक रहे, लेकिन दुर्भाग्य से, भगवान की अन्य योजनाएं थीं क्योंकि अकासा पांचवें सप्ताह में बेदखल हो गई थी। "अकासा में काफी पोटेन्सियल था, लेकिन मुझे नहीं पता कि उसे कम वोट क्यों मिले। अगर वह कुछ दिन और उस घर में रहती तो वह भी फिनाले में होती।

मुझे मेरे खेल के बारे में देती थीं सही राय

मुझे मेरे खेल के बारे में देती थीं सही राय

प्रतीक ने आगे आकासा के बारे में कहा वह बहुत मुखर थीं और हमेशा अपनी राय रखती थीं। वह हमेशा मुझे मेरे खेल के बारे में आनेस्‍ट राय देती थी और अगर हम दोस्त होते तो भी वह परवाह नहीं करती। हर किसी में हिम्मत नहीं होती कि वे अपने दोस्तों को बुलाकर कहें कि वे गलत हैं। लेकिन वह हमेशा ऐसा करती थी जब भी उसे लगता था कि मेरी गलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+