भूमि पेडनेकर के सीने पर सांप देख लोगों ने पीटा माथा, कहा- अरे ये क्या पहन लिया, एक्ट्रेस का उड़ रहा मजाक
Bhumi Pednekar Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। उनके अतरंगी आउटफिट अक्सर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। कई लोग तो उनके फैशन को देखकर उनकी तुलना उर्फी जावेद के साथ करने लगते हैं।
भूमि पेडनेकर का उड़ा मजाक
गत 27 सितंबर 2024 की रात को भूमि पेडनेकर एक अवॉर्ड फंक्शन में कुछ अलग अवतार में पहुंची थीं, जिसके बाद यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की। उनको ट्रोल किया गया और उनका खूब मजाक उड़ाया गया।

भूमि के ब्लाउज पर मेटल के दो सांप
भूमि पेडनेकर इस इवेंट में सफेद रंग का एथनिक वियर पहनकर पहुंची थीं। उनके ब्लाउज पर मेटल के दो सांप बने हुए थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद तो लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर उन्होंने ये क्या पहन रखा है।
उर्फी जावेद से हुई भूमि की तुलना
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भूमि पेडनेकर एक इवेंट में कार्पेट लपेटकर पहुंची थीं। भूमि आजकल अपने अतरंगी आउटफिट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। लोग भूमि की इन ड्रेसेस को देखकर उनकी तुलना उर्फी जावेद से कने लगते हैं। साथ ही एक्ट्रेस का जमकर मजाक भी उड़ाया जाता है।
भूमि पेडनेकर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
भूमि पेडनेकर को आखिरी बार फिल्म 'भक्षक' में देखा गया था। अब वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'द रॉयल्स' में दिखाई देंगी, जिसमें ईशान खट्टर, जीनत अमान, चंकी पांडे, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन भी नजर आएंगी। इसके अलावा, वह पुलकित सम्राट के साथ शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म में भी काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications