भूमि पेडनेकर बोलीं- मेरे फिल्म करियर में अक्षय कुमार की बहुत बड़ी भूमिका
भूमि पेडनेकर बोलीं- मेरे फिल्म करियर में अक्षय कुमार की बहुत बड़ी भूमिका: भूमि पेडनेकर
मुंबई, 31 अगस्त: फिल्म एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों फिल्म 'रक्षाबंधन' की शूटिंग कर रही हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भूमि के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। अक्षय के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम कर चुकीं भूमि पेडनेकर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। आनंद एल राय को भूमि ने बेहतरीन निर्देशक बताया है तो वहीं अक्षय को एक ऐसा शख्स कहा है, जिनकी उनके करियर में काफी भूमिका रही है।

मैंने अक्षय से काफी कुछ सीखा है
एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव पर भूमि ने कहा 2017 से अब तक अक्षय कुमार के साथ उनके रिश्ते काफी बेहतर रहे हैं और वक्त के साथ उनकी दोस्ती और गहरी हुई है। भूमि ने कहा कि मैं अक्षय का बहुत सम्मान करती हूं। वह मेरे करियर का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं और हमने कुछ बहुत ही सफल चीजें एक साथ की हैं। मैंने काम के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है।
इससे पहले अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में साथ नजर आए थे, जो सुपरहिट रही थी। भूमि मे कहा कि अक्षय कुमार ने मुझे एक ऐसी फिल्म दी जो मेरी पहली ब्लॉकबस्टर बनी। उन्होंने टॉयलेट एक प्रेम कथा में मुझ पर विश्वास किया और हमारी जोड़ी ने लोगों का दिल जीता।

आनंद एल राय को लेकर कही ये बात
निर्देशक आनंद एल राय पर बात करते हुए भूमि ने कहा कि आनंद राय सर मेरे लिए एक गुरु हैं, जिन्होंने एक अभिनेता के रूप में मेरी क्षमताओं पर भरोसा किया जब मैंने अभी शुरुआत की थी। उन्होंने मुझे 'शुभ मंगल सावधान' में मौका दिया, जहां मैंने बहुत सीखा। उसके लिए मैं हमेशा ही उनकी आभारी रहूंगी।

'रक्षाबंधन' को लेकर कही ये बात
अपनी आने वाली फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर हुए सवाल पर भूमि ने ज्यादा कुछ कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैं इस फिल्म पर अभी कुछ नहीं कह सकती हूं। मैं अपनी किसी भी फिल्म के बारे में तब तक बात नहीं करती जब तक कि निमार्ता ऐसा करने को नहीं कहते हैं, लेकिन मैं केवल इतना कह सकती हूं कि दोनों लोगों, आनंद सर और अक्षय कुमार के साथ काम करना एक दिल छूने वाली प्रक्रिया रही है।












Click it and Unblock the Notifications