'वो मुझे बार-बार छू रहा था' भूमि पेडनेकर के साथ 14 साल की उम्र में छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने बताई दर्दनाक कहानी
Bhumi Pednekar: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपने करियर में दमदार किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता है। अब जल्द ही वह फिल्म भक्षक में नजर आने वाली हैं। जिसका एक्ट्रेस लगातार जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं।
लीक से हटकर फिल्में करने वाली भूमि पेडनेकर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुद के साथ हुई छेड़छाड़ जैसी दिलदहला देने वाली घटना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जब वह महज 14 साल की थीं तो उनके साथ किसी ने गलत हरकत करने की कोशिश की थी। जिससे वह काफी सहम गई थीं।

भूमि ने hauterrfly को दिए एक इंटरव्यू में इस घटना पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि, 'मुझे आज भी वह दिन बहुत अच्छे से याद है जब मैं बांद्रा के एक मेला में गई थी. मैं उस समय बहुत छोटी थी। तब मेरी उम्र 14 साल की थी। मैं उस समय अपने परिवार के साथ मेले में गई थी कि तभी कोई पीछे से मेरी कमर में बार-बार चुटकी काट रहा था और मुझे लगातार गलत तरह से छुने की कोशिश कर रहा है और वह भी बार-बार।'
इस घटना के बारे में भूमि ने आगे बताते हुए कहा कि, 'जिस वक्त ये सब हो रहा था मुझे साफ साफ समझ आ रहा था। लेकिन जब मैंने फिर पीछे मुड़ के देखा तो वहां पर कोई भी नहीं था। उस वक्त मैंने इस बारे में किसी को नहीं बताया था क्योंकि मैं काफी सदमे में थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हुआ। लेकिन आज भी मुझे याद है कि उस शख्स ने मुझे किस तरह से छूने की कोशिश की थी। ऐेसे ट्रामा से आप चाहकर भी जल्दी बाहर नहीं आ पाते।'
भूमि पे़डनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में देखा गया था। जो कि कॉमेडी ड्रामा थी हालांकि फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म भक्षक में नजर आएंगी। जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 फरवरी 2024 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications