दिवाली पर रिलीज हो रही है Bhool Bhulaiyaa 3, जानें एडवांस बुकिंग में कर ली कितनी कमाई
Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका बन लोगों को डराने और एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 3' आगामी 1 नवंबर 2024 यानी दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' हो रही है रिलीज
ऐसे में इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज देखा जा रहा है। चारों तरफ जबरदस्त माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि इस बार दिवाली के मौके पर 2 बड़ी फिल्मों में जबरदस्त टक्कर होने वाली है।

'भूल भुलैया 3' प्रति घंटे 833 टिकट बेच रही है
कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' और अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' में जबरदस्त टकराव देखने को मिलने वाला है। इस बीच फिल्म 'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' प्रति घंटे लगभग 833 टिकट बेच रही है।
'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग
वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'भूल भुलैया 3' के अब तक 2डी फॉर्मेंट में 27 हजार 927 टिकट्स की बिक्री हो चुकी है। इसी के साथ फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक 71.56 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
दिल्ली और मुंबई में हो रही एडवांस बुकिंग
आपको बता दें कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' की एडवांस बुकिंग अभी सिर्फ दिल्ली और मुंबई में ही शुरू की गई है। अभी छोटे थिएटर्स में ही फिल्म की प्री टिकल सेल की जा रही है। मेन सिनेमा चेन पीवीआर और सिनेपोलिस में अभी भी फिल्म की लिस्टिंग नहीं हो पाई है। वहीं कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार अभी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ ही जगहों पर शुरू हुई है। हालांकि फिर भी फिल्म बुक माई शो ऐप पर एक घंटे में 1.2 हजार से ज्यादा टिकट्स बेच चुकी है।
'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' में टकराव
फिल्म भूल भुलैया 3 की सबसे ज्यादा कीमत वाला टिकट फिलहाल 1500 रुपये है, जो प्रीमियम सीटों के लिए प्लैटिनम कैटेगिरी तक ही सीमित है। हालांकि फिल्म का नॉर्मल प्राइस रेंज 300 रुपये से 500 रुपये तक ही रखा गया है। बताया जा रहा है कि 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन', दोनों मूवीज में स्क्रीन के लिए खींचतान जारी है।












Click it and Unblock the Notifications