इस दिवाली कार्तिक आर्यन की तो निकल पड़ी, 'भूल भुलैया 3' से बनाया करियर का नया रिकॉर्ड

1 नवबंर को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज हुई है। इस पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी अच्छी रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म दिवाली के समय पर रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है। कार्तिक की इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाई के मामले में रिकॉर्ड बना लिया है।

इंडस्ट्री के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ट्रैक करने वाली साइट सैकनिल्क के मुताबिक भूल भुलैया 3 को 35 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली है। साथ ही पहले दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 75.3 प्रतिशत रही। इस फिल्म को दर्शकों ने सबसे ज्यादा रात के शोज में देखा। 35 करोड़ की ओपनिंग लेने वाली ये फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Bhool Bhulaiyaa 3 earned Rs 35 crore on the first day became the biggest opening film of Kartik Aaryan career

कम स्क्रीन में दिखा कमाल
इससे पहले रिलीज हुई कार्तिक की फिल्मों का 15 करोड़ के पार नहीं गया। ऐसे में भूल भुलैया 3 ने वो करिश्मा दिखा दिया है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस फिल्म को भूल भुलैया फ्रैंचाइज और विद्या-माधुरी की जोड़ी का फायदा मिल रहा है। इसके अलावा सिंघम ने पहले दिन भले ही कमाई ज्यादा की हो, लेकिन उसके शोज में ऑक्यूपेंसी कम है। साथ ही उसे स्क्रीन्स भी ज्यादा मिली हैं।

कार्तिक की रिलीज हुई कुछ पिछली फिल्मों का ओपिनिंग डे कलेक्शन:

चंदू चैम्पियन - 4.25 करोड़ रुपए
सत्यप्रेम की कथा - 9.25 करोड़ रुपए
शहज़ादा - 06 करोड़ रुपए
भूल भुलैया 2 - 14.11 करोड़ रुपए
लव आज कल - 12 करोड़ रुपए
पति पत्नी और वो - 9.1 करोड़ रुपए
लुका छुपी - 8 करोड़ रुपए
सोनू के टीटू की स्वीटी - 6.42 करोड़ रुपए

इस फिल्म की सफलता से कार्तिक पर और भी निर्देशक भरोसा कर सकते हैं। हालांकि भूल भुलैया पूरी तरह से कार्तिक आर्यन की नहीं है। इसमें डायरेक्टर अनीस बज्मी से लेकर दूसरी कास्ट की भी मेहनत है। जिसने इस फिल्म को मल्टीस्टारर सिंघम अगेन के सामने मजबूती से टिकए हुए है। अब देखना ये है कि पहले वीकेंड में कार्तिक अजय देवगन को पछाड़ दे पाते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+