कार्तिक आर्यन को गिफ्ट में मिली सबसे महंगी स्पोर्ट्स McLaren GT कार, जानें कीमत और देने वाले का नाम

मुंबई, 24 जून: बॉलीवुड एक्‍टर कार्तिक आर्यन की हाल ही में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 ने धमाल मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्‍म बॉक्‍स आफिस पर 184 करोड़ से अधिक रुपये की कमाई कर चुकी है। कार्तिक आर्यन की फिल्‍म के सक्‍सेज होते ही एक बड़ा गिफ्ट मिला है वो भी इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार से, जिसके बाद उनकी खुशी दोहरी हो चुकी है।

कार्तिक आर्यन इस कार के देश के पहले मालिक बने

कार्तिक आर्यन इस कार के देश के पहले मालिक बने

दरअसल, भूल भूलैया 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कार्तिक आर्यन को दुनिया की सबसे मंहगी स्‍पोर्ट्स कार मैकलॉरेन जीटी (McLaren GT) तोहफे में दी है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में अभी तक‍ ये कार किसी के पास नहीं है। यहां तक कि भारत में भी किसी के पास नहीं हैं, कार्तिक आर्यन इस कार के देश के पहले मालिक बन चुके हैं।

जानें कार की खासियत

जानें कार की खासियत

कार्तिक को भूषण कुमार ने जो मैकलॉरेन जीटी (McLaren GT) कार गिफ्ट की है उसका कलर ऑरेंज है। इस लग्जरी कार की खासियत है कि ये लॉग डिस्‍टेंस ड्राइविंग और अपनी हाई स्‍पीड के लिए जानी जाती है। इस कार को इसी को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

 कार की कीमत 3.72 करोड़ है

कार की कीमत 3.72 करोड़ है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस कार की कीमत 3.72 करोड़ है। कार्तिक आर्यन ने भूषण कुमार और उनके द्वारा गिफ्ट की गई कार के साथ फोटो शेयर की है।

कार्तिक ने लिखा अगला उपहार प्राइवेट जेट सर

कार्तिक ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है चाइनीज खाने के लिए नई टेबल गिफ्ट मिल गई। मेहनत का फल मीठा होता है सुना था..इतना बड़ा होगा नहीं पता था। इसके साथ दिल का इमोजी शेयर किया और आगे लिखा -भारत का पहला मैकलारेन McLaren GT, अगला उपहार प्राइवेट जेट सर #Gratitude 🙏🏻

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+