कौन है आकांक्षा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह? जिन्हें दिल दे बैठी थी एक्ट्रेस, क्या एक्टर को थी सुसाइड की भनक?

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। जिससे उनके करीबी औऱ परिवार वाले सदमे में हैं। एक्ट्रेस की मौत के बाद से उनके ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह लगातार चर्चा में हैं।

Akansha Dubey

Who Is Samar Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार 26 मार्च को वाराणसी में अपने होटल के कमरे में अपनी जान ले ली। एक्ट्रेस की अचानक हुई मौत से उनके परिवार वाले सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौत से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तमाम पोस्ट साझा किए थे। जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं उसे देख कोई नहीं कह सकता कि एक्ट्रेस ये कदम उठाने वाली थीं। एक्ट्रेस की मौत के बाद से अब उनके ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह की लगातार चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनके साथ कई फोटोज साझा की हैं। आइए जानते हैं कि आखिर समर सिंह कौन है?

समर सिंह को डेट कर रही थीं आकांक्षा दुबे

समर सिंह को डेट कर रही थीं आकांक्षा दुबे

आकांक्षा दुबे वैसे तो सोशल मीडिया पर आए दिन रील्स और फोटोज शेयर करती रहती थीं। लेकिन, उन्होंने इंस्टाग्राम पर भोजपुरी एक्टर समर सिंह के साथ कई सारी वीडियो और फोटोज साझा की है। दोनों एकसाथ इसमें काफी खुश नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों के अफेयर की चर्चा लंबे समय से थी। हाल ही में फरवरी 2023 को कपल ने अपना रिलेशन ऑफिशियल किया था।

अफेयर को लेकर चर्चा में था कपल

आपको बता दें कि, 14 फरवरी 2023 को वैलेंटाइन डे पर आकांक्षा दुबे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह के साथ कुछ फोटोज शेयर कर कैप्शन पर लिखा था, 'हैप्पी वैलेंटाइन डे'। एक में दो तस्वीरें थीं, जिसमें वह समर सिंह को प्यार भरी निगाहों के साथ देख रही थीं। बता दें कि अफेयर को लेकर लगातार चल रही खबरों के बीच एक्ट्रेस ने अपने इस पोस्ट से रिश्ते पर मुहर लगा दी थी।

कौन है समर सिंह?

आपको बता दें कि, समर सिंह भी आकांक्षा दुबे की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों और एल्बम में काम किया है। फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते थे। लेकिन अब एक्ट्रेस की मौत के बाद से लगातार समर सिंह को लेकर चर्चा हो रही है। उन्होंने एक्ट्रेस की मौत के कुछ घंटो बाद पोस्ट साझा कर अपना दुख जाहिर किया।

क्या सुसाइड से है कोई कनेक्शन?

क्या सुसाइड से है कोई कनेक्शन?

अभिनेत्री के निधन के कुछ देर बाद उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह ने आकांक्षा सिंह को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर निशब्द रेस्ट इन पीस और हैशटैग आकांक्षा दुबे लिखा है। इस पोस्ट के बाद से फैस उन पर धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एक्ट्रेस के सबसे करीब थे तो यूपी पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है। क्योंकि एक्ट्रेस के शव के आसपास से ऐसा कोई सबूत अबतक हाथ नहीं लगा है।

नहीं रहीं आकांक्षा दुबे

नहीं रहीं आकांक्षा दुबे

कुछ ही घंटे पहले आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। एक्ट्रेस की सुसाइड की खबर सुनकर उनके फैंस और भोजपुरी के तमाम सितारों को बड़ा झटका लगा है। 25 साल की उम्र में यूं अचानक सुसाइड जैसा कदम उठाने के पीछे आखिर क्या वजह है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Recommended Video

    भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, खुदकुशी से कुछ घंटे पहले इंस्टा पर रोएंगी थी आकांक्षा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+