भोजपुरी के ये 7 बड़े सुपर स्टार पहली बार आएंगे एक साथ नजर, शूटिंग जल्द
भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार होगा जब 7 सबसे बड़े सुपर स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। जिसकी घोषणा एस आर के म्यूजिक फिल्म्स के रौशन सिंह ने कर दी है।
मुंबई, 13 मई: भोजपुरी में पहली बार इंडस्ट्री के 7 सबसे बड़े सुपर स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। यह भोजपुरी सिने लवर्स के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। एस आर के म्यूजिक फिल्म्स के रौशन सिंह ने इसकी घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम 'सतरंगी' है। खास बात यह है कि, यह भोजपुरी की सबसे बड़ी बजट की फिल्म होगी, जिसके निर्माता रौशन सिंह,सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म का निर्देशन टीवी हो या यूट्यूब या थियेटर के सबसे बड़े निर्देशक रजनीश मिश्रा होंगे। वहीं, फिल्म का वितरण निशांत उज्ज्वल की रेणु विजय फिल्म्स करने वाली है।

पहली बार 7 सुपर स्टार आएंगे एक साथ नजर
इस बारे में निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि 'सतरंगी' एक बिग बजट की फिल्म होगी। पहली बार भोजपुरी के दर्शक अपने पसंदीदा स्टार को एक साथ पर्दे पर देख पाएंगे। इस फिल्म के सभी टेकनिशियन साउथ इंडस्ट्री के होंगे और इसका निर्माण हम उच्च तकनीक से कर रहे हैं। ऐसी फिल्म आज तक भोजपुरी में नहीं बनी। 7 सुपर स्टार्स को एक साथ लेकर आना आसान नहीं है, लेकिन यह हम करने वाले हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद अच्छे संकेत होने वाले हैं।
'भोजपुरी सिनेमा अब किसी से कम नहीं'
वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि, 'सभी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्म का निर्माण हो रहा है, तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा अब किसी से कम नहीं है। 'सतरंगी' इस बात को और पुख्ता करेगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। साथ ही फिल्म के बारे में और कास्टिंग को भी रिविल शीघ्र ही किया जाएगा। हम एक बड़ी फिल्म के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं, बस आप सभी का साथ चाहिए'।












Click it and Unblock the Notifications