खेसारी लाल यादव का गाना रिलीज होने से पहले वायरल हुआ पोस्टर, सोशल मीडिया पर मचा धमाल
भोजपूरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के फैंस उनके अभिनय के साथ उनके गीतों के भी दीवाने हैं।अब जल्द ही अभिनेता अपना एक और गाना रिलीज करने वाले हैं। गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 11 जुलाई: दमदार गायकी और अभिनय के बल पर खेसारी लाल यादव ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। इतना ही नहीं फैन्स भी खेसारी लाल यादव को खूब पसंद करते हैं। खेसारी के फैन्स की नजर इनके हर एक एक्टिविटी पर रहती है। इस बीच खेसारी लाल यादव के एक गाने का पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया तहलका मचा रहा है। बालाजी रिकॉर्ड्स द्वारा निर्मित भक्ति गीत जय जय शिवशंकरा बन कर तैयार है और ये जल्द ही फैन्स के लिए रिलीज कर दी जाएगी। इस बीच खेसारी के फैन्स को जैसे ही पता चला तो वह इस गीत के पोस्टर धड़ाधड़ शेयर करने लगे।

'ये गीत मेरे दिल के सबसे करीब है'
गाने के विषय मे खेसारी लाल कहते हैं ये मेरे अब तक का सबसे बेहतरीन बोलबम गीत है। मेरे तमाम गीतों में ये गीत मेरे दिल के सबसे करीब है। इसके बोल डांस मूव्स सब एवरग्रीन हैं। सावन के बाद हमारे प्रशंसक इस गीत को रोज सुनने वाले हैं।
भव्य पैमाने पर हुई गाने की शूटिंग
बालाजी रिकॉर्ड्स के निर्माता प्रवीण ओझा ने गीत के विषय मे बताया गाने के बोल बढ़िया हैं खेसारी लाल की आवाज ने इसे उम्दा बना दिया है और उनके डांस मूव्स ने इस गाने को ग्रैंड बना दिया है। इसकी शूटिंग बहुत ही भव्य पैमाने पर की गई है। जल्द ही ये गीत दर्शकों के लिए बालाजी रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल के माध्यम से दर्शकों के बीच होगा।
गाने में ्प्रियंका सिंह भी आएंगी नजर
गीत में सुपरस्टार खेसारीलाल के साथ प्रियंका सिंह भी नजर आएंगी। इस गीत के निर्माता प्रवीण ओझा हैं। पीआरओ सर्वेश कश्यप, म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशू सिंह, गीतकार पवन पांडे व निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं।












Click it and Unblock the Notifications