ये हैं भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी, स्पेशल फोटोशूट से इंटरनेट पर लगा रहीं आग
भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी यानी प्राची सिंह की फोटोशूट की तस्वीरें इंटरनेट पर आ लगा रही हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थम रहे हैं।
बिहार, 11 जूनः सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से सबके दीवान बनाने वाली भोजपुरी प्राची सिंह अपने एक लेटेस्ट फोटोशूट के चलते सुर्खियों में छाई हुई हैं। लोग प्राची सिंह को भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी के रूप में जानते हैं। हाल ही में प्राची ने अपना मराठी मुल्गी वाला लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने मराठी में ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है- 'नजरेत तुम्ही बसा आम्ही तर कालजात बसणार ते पण रूबाबात। इन तस्वीरों में प्राची सिंह अपना हॉट फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। प्राची के फैंस इन तस्वीरों को देखने के बाद उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यूजर्स कह रहे हैं कड़क
प्राची सिंह की फोटोशूट की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आ लगा रही हैं। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थम रहे हैं। एक यूजर ने उनकी इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा है- ओह कड़क। वहीं एक दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस की खूबसूरती को लेकर कमेंट करते हुए लिखा- सारी दुनिया की खूबसूरती चुरा ली है आज आपने। इसके साथ ही कुछ अन्य यूजर्स ने उनके लुक को फंटास्टिक और सुपर्ब कहा है। कई फैंस तो उनकी तस्वीरों पर फायर के इमोजी भी बना रहे हैं।

प्राची का दिलकश अंदाज
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आई इन फोटोज में प्राची सिंह ने अपना दिलकश अंदाज दिखाया है। उनका ये लुक बड़ा ही यूनिक नजर आ रहा है। दरअसल उनके बोल्ड अंदाज से ज्यादा फैंस उनके सादगी भरे स्टाइल को पसंद करते हैं।

भोजपुरी की सनी लियोनी
प्राची सिंह का बोल्ड अंदाज देखकर ही लोग उन्हें भोजपुरी की सनी लियोनी बुलाने लगे हैं। प्राची न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में प्राची को उनकी बोल्ड अदाओं के लिए जाना जाता है। प्राची अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस का जादू चलाती रहती हैं।

म्यूजिक वीडियो ने मचाया धमाल
खबर है कि प्राची सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 'कोहिनूर की तारा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों इसके सेट से प्राची ने अपना सूट सलवार में सादगी भरा लुक फैंस के लिए शेयर किया था, जो कि खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा प्राची और गुंजन सिंह के म्यूजिक वीडियो 'नीला नीला पानी' ने 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज पा लिए हैं। इस जानकारी को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।












Click it and Unblock the Notifications