रानी चटर्जी के साथ खेसारी लाल यादव ने किया ऐसा घबरु डांस, आंखें फाड़ देखते रह गए लोग
रानी चटर्जी का जो गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ डांस करती नजर आ रही हैं।
बिहार, 2 अगस्तः भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करती हैं बेलिक लोग उनके डांस और लुक्स के भी दीवाने हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं जो इन दिनों अपने ट्रांसफॉरमेशन लुक की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल रानी चटर्जी ने अपने बदले हुए लुक से लोगों को हैरान कर दिया है। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों के अलावा कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती हैं। रानी चटर्जी के नई फिल्मों और गानों के साथ साथ इन दिनों पुराने म्यूजिक वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। फिलहाल रानी चटर्जी का जो पुराना गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है उसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ रही हैं। ये गाना भले ही पुराना है लेकिन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रानी के साथ थिरके खेसारी लाल
खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी का ये म्यूजिक वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस गाने का नाम 'मौका के लाभ ला पाजा में डाब ला' है। रानी और खेसारी दोनों ही इस गाने में मस्तमौला अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की कमाल की केमिस्ट्री फैंस को उनके साथ थिरकने पर मजबूर कर रही है। खेसारी लाल यादव का ये गाना उनके फैंस को खूब पसंद है। इस म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव इस वीडियो में रानी चटर्जी के पीछे दीवाने हुए जा रहे हैं।
39 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा गया
रानी चटर्जी इस वीडियो में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। अपने ताबड़तोड़ कातिलाना डांस मूव्स के साथ रानी चटर्जी ने इस म्यूजिक वीडियो को बेहद ही शानदार बना दिया है। इस गाने को 5 साल पहले बिग स्टार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक 39 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को देखने के बाद लाखों लोगों ने खेसारी और रानी पर अपना प्यार बरसाया है।












Click it and Unblock the Notifications