सावन की पहली सोमवारी में पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 'ले जात बाड़ू देवघर' कर रहा ट्रेंड
पवन सिंह का नया गाना सावन की पहली सोमवारी से 24 घंटे पहले ही रिलीज हुआ और दर्शकों ने इस गाने को इतना ज्यादा प्यार दिया कि गाना तीसरे नंबर पर ट्रेंड भी करने लगा।
पटना, 18 जुलाई 2022। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार के साथ-साथ भोजपुरी गानों के रॉकिंग स्टार भी हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पवन सिंह के गाने की चर्चा ज़ोरों पर रहती है। अब फिर पवन सिंह ने सावन स्पेशल गाना गाया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, मार्केट में आते ही गाने ने धमाल मचा दिया है। 'ले जात बाड़ू देवघर' गाने को रिलीज़ हुए 24 घंटे ही हुए हैं और पहले ही दिन गाने ने 2.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ लाकर इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड क़याम कर दिया है।

पवन सिंह का नया गाना सावन की पहली सोमवारी से 24 घंटे पहले ही रिलीज हुआ और दर्शकों ने इस गाने को इतना ज्यादा प्यार दिया कि गाना तीसरे नंबर पर ट्रेंड भी करने लगा। बाबा बैद्यनाथ की भक्ति में भी पवन सिंह के गाने की लोकप्रियता दिख रही है। भोजपुरिया जगत में यह गाना सभी भक्तों से लेकर आम इंसानों की ज़ुबान पर भी चढ़ गया है। सोशल मीडिया के लफ्ज़ों में कहे तो गाना रातो रात वायरल हो गया है। दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है।
पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है। ग़ौरतलब है कि इस साल बाबा भोलेनाथ को लेकर सावन स्पेशल कई गाने गाये गए लेकिन 'ले जात बाड़ू देवघर' के जैसा कोई भी गाना टॉप ट्रेंडिंग में नहीं रहा है। यह चर्चा का विषय बन गया कि रिलीज़ के कुछ घंटों में गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया। आपको बता दें कि 'ले जात बाड़ू देवघर' गाने में पवन सिंह और शिल्पी राज की आवाज़ का जादु लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाना में के वीडियो में आकांक्षा दुबे भी नज़र आ रही हैं। पवन का गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' बाबा के द्वार जा रहे हर कांवरिया को समर्पित है।
ये भी पढ़ें: बिहार: 4 साल पहले हुई मोहब्बत, 10 दिन पहले गायब हुई बेटी, सच्चाई पता चली तो पिता के उड़े होश












Click it and Unblock the Notifications