Bhojpuri News: 'हर घड़ी रहेला मूडे में, ऊ त एगो पीस ह खुदे में’ दीवाने को हड़काते दिखी काजल
Bhojpuri Holi Song: होली का त्यौहार समापन होते ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने नया धमाकेदार भोजपुरी लोकगीत 'पिस्टल कान प' का वीडियो सांग जारी किया है। इस गाने को जादू भरी आवाज़ में सिंगर गोल्डी यादव ने अलग अंदाज में गाया है।
'पिस्टल कान प' गाने में ऐक्ट्रेस काजल त्रिपाठी वेस्टर्न ड्रेस और हाथ में पिस्तौल वाला अवतार दर्शकों को खूब भा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो सांग को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि काजल त्रिपाठी किसी दीवाने को हूल दे रही है। वह राउडी रौब में हाथों में लहराते हुए डरा धमका रही हैं। अपने मजनू के कारनामे का बखान कर रही है कि उसका मजनू बहुत ही सरफिरा है और अपने आप में इकलौता पीस है।
काजल कहती हैं कि वह किसी वक्त कुछ भी कर सकता है, कभी भी किसी के कनपटी पर पिस्तौल दाग सकता है। इसलिए तुम होश में रहो और दूर ही रहो। इस गाने का सिचुएशन बड़ा कमाल का बनाया गया है। सरफिरे आशिक आ खूबसूरत गर्ल के पीछे पड़ना और एकतरफा प्यार को लेकर बनाया फिल्माया गया है।
इसका फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है। काजल त्रिपाठी सरफिरे आशिक को पिस्टल की नोक पर कह रही है कि... 'हर घड़ी रहेला मूडे में, ऊ त एगो पीस ह खुदे में, बचि के तू ना कतहि जइबा हो, बेरि ना लगाई ढूंढे में... अरे हमर लभरवा जान से अधिका मरेला अपना जान प, अरे जईहा जनि खनदान प, पिस्टलवा ध दी कान प...'
आपको बता दें कि भोजपुरी होली गीत 'पिस्टल कान प' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस होली गीत को सिंगर गोल्डी यादव हैं। वीडियो में काजल त्रिपाठी राउडी लुक में पिस्टल लहराते हुए नजर आ रही हैं। एक्टर अवनीश को धौंस दिखा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications