गुरु पूर्णिमा पर रितेश पांडे ने शेयर की मां-पापा के साथ अनदेखी तस्वीर, पैरेंट्स पर कही दिल छू लेने वाली बात

रितेश पैंडे ने गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्हें अपनी मां और पिता के साथ एक ही फ्रेम में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

बिहार, 13 जुलाईः भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर रितेश पांडे लोगों के बीच काफी फेमस हैं। उनका कोई भी म्यूजिक वीडियो या फिल्म रिलीज होने के बाद ही सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगती है। रितेश पांडे के फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। रितेश पांडे अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी लाइक के अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। आज उन्होंने गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्हें अपनी मां और पिता के साथ एक ही फ्रेम में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

ritesh pandey

मां-पापा के लिए लिखा शानदार पोस्ट
रितेश पांडे ने पहली बार अपनी मां और पिता के साथ एक ही फ्रेम में फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए रितेश पांडे ने कैप्शन में एक बहुत बड़ा इमोशनल पोस्ट लिखा है। रितेश ने अपने पैरेंट्स को गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं देते हुए लिखा है- मेरी मां मेरी पहली गुरु, मुझे चलना सिखाया, मुझे बोलना सिखाया, मेरी ज़िंदगी का पहला अक्षर सिखाया, जब भी मैं गिरा मुझे हिम्मत देकर उठाया, मेरी मां और मेरे पापा आपने मुझे एक अच्छा इंसान बनाया, आपने मुझे सही गलत का फर्क समझाया, आपने ही रितेश से रितेश पांडे योग्य बनाया।

लोगों को दी गुरु पूर्णिमा की बधाई
रितेश पांडे ने आगे लिखा- लव यू मां-पापा। श्री गुरुवे नमः परम पूजनीय गुरुदेव माता जी पापा जी सहित सभी गुरुजनों की जुगल चरणों में कोटि-कोटि साष्टांग प्रणाम नमन। आप सभी को श्री गुरु पूर्णिमा महापर्व की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं जय हो। एक्टर की इस पोस्ट को अब तक 4 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस अपने हीरो को उनके मां-पापा के साथ एक ही फ्रेम में देखकर तस्वीर की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर लिखा है- माता-पिता की जय हो। हाल ही में भोजपुरी एक्टर रितेश पांडे के दो म्यूजिक वीडियोज 'नाचे मोर शिव जोगिया' और 'पगली के मति' रिलीज हुए हैं। दोनों ही गाने इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। इसके अलावा वह एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+