Bhojpuri Song: सोने की बाली नहीं लाने पर पति से नाराज हुई माही श्रीवास्तव, गोल्डी यादव ने दिया साथ

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव का नया सांग 'खटिया' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी कर दिया गया है। गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

भोजपुरी लोकगीत 'खटिया' के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव पिंक कलर फुल चोली घघरा पहने श्रृंगार कर रही हैं और अपने पति के आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। जब उसका पति बाहर से आता है तो वह बहुत खुशी से स्वागत करती हैं। मगर पति सोने की बाली लेकर नहीं आता है।

Mahi Shrivastava And Goldi Yadav Latest Bhojpuri Song Khatiya 2024 Video News Hindi

इस बात से नाराज़ होकर वह अपने पति से शिकायत करती नजर आ रही है। गाने में गोल्डी यादव भी अपने आवाज़ का जादू बिखेरते हुए नज़र आ रहे हैं। गोल्डी यादव की आवाज़ में गाया हुआ और माही श्रीवास्तव की कातिल अदाओं से भरपूर भोजपुरी लोकगीत 'खटिया' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

गाने को बहुत ही सुंदर तरीके से बनाते हुए बैकग्राउंड डांसरों का मूव भी शानदार लग रहा है। जो कि एक कामयाब प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। गाने में माही और गोल्डी की जोड़ी भी दर्शकों को खूब भा रही है। इसमें पति और पत्नी का तालमेल दर्शकों को काफी हद तक कनेक्ट कर रहा है।

पति से माही कहती है कि... 'एके गो मंगनी सोना के बलिया, नाही ले अइला ए पिया ए पिया, आजे सीखा देबे आगे बता देबे, कइसे जरावल जाला जिया ए पिया... जदि लियाइबा नाही बलिया त तोहरा कुछ ना लही हो, ए राजा अलगे अलगे खटिया रही अ बीचे में तकिया रही हो...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'खटिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने संगीत दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+