Bhojpuri Song: पति के साथ माही की खाने को लेकर हुई नोकझोंक, कहा- एगो चटनिया ल चटकनवा चलाई देले राजाजी...'
Mahi New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों सिंगर गोल्डी यादव और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की जोड़ी धमाल मचा रही है। दोनों का नया भोजपुरी लोकगीत 'चटनिया' दर्शकों को खूब भा रहा है। गाने में माही की अदाकरी खूब पसंद की जा रही है।
'चटनिया' गाने में माही श्रीवास्तव एक हाउस वाइफ का किरदार में नज़र आ रही हैं। जो कि अपने पति को खुश करने की काफी कोशिश कर रही हैं। पति के लिए वह लिए तरह तरह के पकवान बनाई लेकिन चटनी के लिए एक चटकन पड़ जाती है। इसी बात का दुखड़ा माही अपनी सहेलियों के सामने बता रही है।

गाने को लेकर माही ने कहा कि हर किसी घर मे पत्नी अपने पति को खुश करने के लिए हर वो चीज करती है जिससे उसका पति खुश रहे , वो अपने पति को स्वदिष्ट भोजन परोसना चाहती है लेकिन हर समय उसकी किस्मत अच्छी हो ये तो संभव नहीं।
इस गाने में एक चटनी के चक्कर मे घर में क्या क्या कलेश हो सकता है इस बात को बताया गया है। मेरी आप सभी दर्शकों से अपील है कि गाने को ज्यादा से ज्यादा व्यूज देखर सफल बनाए। भोजपुरी देसी लोकगीत 'चटनिया' के वीडियो में माही श्रीवास्तव एक आदर्श पत्नी के रूप में नजर आ रही है। गाने में माही अपनी सहेलियों से दिल की बात साझा करते हुए कहती है कि...
'दाल बनावनी अ भात बनावनी ओहि प अलुआ के भुजिया, रहे कटोरिया में दहिया सजउआ अउरि मिठाईया में गुझिया, तबो पिनिक के ठारे से थरिया हटाई देले राजाजी, एगो चटनिया ल चटकनवा चलाई देले राजाजी...'
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस भोजपुरी गाना 'चटनिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। वहीं गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications