Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना ‘मजा आई रसे रसे’ रिलीज के साथ वायरल, किरण कश्यप ने दर्शकों के लिए कही ये बात
Kiran Kashyap Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर किरण कश्यप का नया गाना 'मजा आई रसे रसे' रिलीज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। कर्णप्रिय संगीत के साथ यह गाना बेहद मनोरंजक है।
किरण कश्यप, जो अपनी मधुर आवाज और दिलकश गानों के लिए मशहूर हैं, ने इस गाने में एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। 'मजा आई रसे रसे' गाने में उनके अद्भुत गायन के साथ-साथ बेहतरीन म्यूजिक और खूबसूरत लोकेशंस की झलक भी देखने को मिल रही है।

गाने के बोल और संगीत ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है। वहीं गाने में भोजपुरी संगीत की मिठास के साथ-साथ आधुनिक म्यूजिक का भी तड़का लगाया गया है, जिससे यह गाना हर उम्र के लोगों को पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं, और फैंस इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
किरण कश्यप ने गाने की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मेरे गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। मैं अपने फैंस का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं और वादा करती हूँ कि भविष्य में भी ऐसे ही अच्छे गाने लेकर आती रहूंगी।
किरण के इस गाने के म्यूजिक वीडियो में शिव देवनाथ और तृषा कमलकर अपनी मदमस्त अदाओं ने दर्शकों को खूब आकर्षित भी किया है। गाने की लोकेशन और सिनेमाटोग्राफी भी दर्शकों को बेहद शानदार है। गाने को लेकर संगीत प्रेमियों में जो उत्साह है, उसे देखकर साफ है कि यह गाना भोजपुरी संगीत की दुनिया में एक नया मुकाम हासिल करेगा।












Click it and Unblock the Notifications