Khesari Lal Yadav: 'मैं अब भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ दूंगा', रोते हुए खेसारी लाल यादव ने आखिर ऐसा क्यों कहा?
खेसारी लाल यादव इन दिनों विवादों की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने वीडियो शेयर कर भोजपुरी इंजस्ट्री छोडने का ऐलान किया है।
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी एक्टिंग और गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ फैंस उनके नए गानों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वजह है कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का शाहरुख खान कहा जाता है। लेकिन पिछले कुछ दिनों खेसारी लाल यादव काफी परेशान हैं और अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
Recommended Video

खेसारी लाल यादव का बड़ा ऐलान
दरअसल, खेसारी लाल यादव अक्सर विवादों से काफी गहरा नाता है। वह आए दिए अपने विवादित बयानों की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार ये विवाद उनके बयान की वजह से नहीं बल्कि इसकी वजह है उनकी बेटी की तस्वीर और वीडियो को अश्लील गाने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस वजह से किया भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान
अब इन सबसे खेसारी लाल यादव काफी परेशान आ चुके हैं। इस मामले में खेसारी लाइव आकर फैंस से कहा कि, अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ देंगे। इससे पहले एक्टर ने वीडियो बनाकर लोगों से कहा था कि वो एक पिता को मजबूर ना करें और ये सब घटियापन बंद कर दें।
लाइव आकर इमोशनल हुए खेसारी लाल यादव
दरअसल, ये मामला तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने एक्टर की बेटी की तस्वीर और नाम अश्लील गानों से इस्तेमाल किया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। ऐसे में खेसारी लाल यादव के सब्र का बाण टूट गया और उन्होंने एक वीडियो बनाकर कहा था कि एक पिता को मजबूर न करें। वहीं लाइव वीडियो में खेसारी लाल यादव अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए।

ऐसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद
इससे पहले पिछले दिनों एक लाइव शो के दौरान एक्टर के किसी करीबी ने एक राजपूत लड़के को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद राजपूत समाज को लेकर खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा गया। इतना ही नहीं उन्होंने एक्टर की बेटी को भी टारगेट किया और उसके लिए सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट किए गए। जिसके बाद यूट्यूब पर लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद उनके कई सारे गाने डिलीट कर दिए गए थे।

एक्टर के परिवार वालों को बनाया गया निशाना
जब इस मामले में उनके परिवार को निशाना बनाया गया तो खेसारी लाल यादव ने वीडियो शेयर करके कहा था कि मेरे साथ जो करना है उनके साथ करो, लेकिन परिवार को इस मामले में न घसीटो क्योंकि ये सब सही नहीं है। हालांकि इन सबके बावजूद भी एक्टर और उनकी फैमिली को लगातार टारगेट किया जा रहा है। जिसके बाद अब एक्टर लाइव आए और उन्होंने लोगों से कहा कि ये सब अगर बंद नहीं होगा तो वो इंडस्ट्री छोड़ देंगे।












Click it and Unblock the Notifications