Bhojpuri Film: प्रेम के महीने में ‘प्यार के बंधन’ में देखिए अनूठी प्यार की दास्तां, खेसारी ने कही ये बात

Bhojpuri News: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सिजलिंग अभिनेत्री यामिनी सिंह इस वैलेंटाइन को ख़ास बनाने के लिए अपनी फिल्म 'प्यार के बंधन' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एक अनूठी प्यार भरी दास्तां हैं, जिसमें खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह के एक शानदार केमेस्ट्री देखने को मिलेगी।

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'प्यार के बंधन' 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत फिल्म 'प्यार के बंधन' के निर्माता अभय सिन्हा और निर्देशक अनंजय रघुराज हैं. फिल्म को रिलीज करने के सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘प्यार के बंधन’

अभय सिन्हा ने बताया कि यह बेजोड़ फिल्म है। प्रेम के इस महीने में युवाओं को हमारी फिल्म खूब पसंद आएगी। इस फिल्म का रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट और निशांत उज्जवल का वितरण कर रहे हैं।

खेसारीलाल यादव ने फिल्म 'प्यार के बंधन' को लेकर कहा कि बंसत ऋतु, जो प्रेम का महीना होता है, उसमें हमारी फिल्म आ रही है। फिल्म आपके दिलों को छू लेगी, इसकी कहानी मजेदार है। प्रेम भरे गाने दर्शकों के मन मस्तिष्क पर छा जाने वाले हैं।

संवाद भी रोमांस से भरपूर है, इस फिल्म में मैंने एक सशक्त भूमिका का निर्वहन किया है। इसलिए मेरी अपील है कि आप सभी हमारी फिल्म को देखें और खूब प्यार और आशीर्वाद दें। वहीं यामिनी सिंह ने कहा कि यह सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है और इसका निर्माण भव्यता के साथ किया गया है।

यशी फिल्म्स एक बार फिर से एक शानदार फिल्म लेकर तैयार है। फिल्म पारिवारिक है, इसलिए मैं यही कहूंगी कि सभी इस फिल्म को अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ देखें। आपको बता दें कि फिल्म यह फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक अनंजय रघुराज और लेखक अरबिंद तिवारी हैं।फिल्म वैलेंटाइन महीने में बॉक्स आफिस पर कितना धमाल मचाती है, दर्शकों को इसका इतज़ार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+