Bhojpuri Movie: निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित फिल्म लॉटरी का फर्स्ट लुक आउट, माही ने ढाया कहर

Bhojpuri Movie Lottery: निर्माता रत्नाकर कुमार की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म लॉटरी फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का स्वैग देखने को मिल रहा है। इस फिल्म माही श्रीवास्तव के साथ टीवी व बॉलीवुड फिल्म जगत में अपने अभिनय का लोहा बनवा चुके मशहूर अभिनेता अनिल रस्तोगी नजर आने वाले हैं।

फिल्म के फर्स्ट लुक में माही श्रीवास्तव एक दम ही दमदार लुक में नजर आ रही है। वह फुल ब्लैक पैंट और हुडी टीशर्ट पहने हुए दिखाई दे रही है। दुबई की एक लग्जरी कार के बैक साइड से टिक के खड़ी हुई हैं। आंखों पर चश्मा लगाए दो चोटियों के साथ उनका लुक देखते ही बन रहा है।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए भोजपुरी फिल्म लॉटरी को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि आज हमने लॉटरी का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहा हैं।

अनिल रस्तोगी ने कहा कि जब रत्नाकर कुमार जी ने मुझे इस फिल्म ऑफर दिया तो मैंने झट से हां कर दी, क्योंकि एक अभिनेता के तौर पर ऐसी कहानियां हर रोज किसी अभिनेता के पास नहीं आती है। जो दर्शकों को हर एक इमोशन दिखा सके।

माही श्रीवास्तव ने कहा कि लॉटरी के फर्स्ट लुक में मेरा अब तक का एक दम हटके किरदार दर्शकों को देखने को मिल रहा है। फर्स्ट लुक देखकर जितना दर्शक उत्साहित है उतनी ही मैं भी हूँ। मैं रत्नाकर सर का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं दर्शकों से यही कहूंगी कि ये फिल्म आपको एक अलग ही फिल देने वाली है। क्योंकि इसकी कहानी जरा हटके है बॉस।

लॉटरी के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया में तरह तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा कि पहली बार कुछ नया देखने को मिला । बदलाव देख के बहुत ही अच्छा लगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लग रहा है कि भोजपुरी कुछ अलग अलग होने वाला है। किसी ने नाइस तो किसी ने फर्स्ट लुक को अमेजिंग बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+