Bhojpuri Film: ‘जीना इसी का नाम है’ का फर्स्ट लुक आउट, हाथ में कट्टा लिए रॉकिंग स्टाइल में दिखे यश कुमार

Bhojpuri Film Jeena Isi Ka Naam Hai: भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्माण हो रहा है। दर्शकों को भी फिल्में काफी पसंद आ रही है, यही वजह है कि फिल्मों का कैम्पेरिज़न साउथ की फिल्में और बॉलीवुड फिल्मों से भी किया जाने लगा है। कुछ ऐसा ही यश कुमार की नई फिल्म का पोस्टर देखने के बाद लग रहा है।

दीपक के बजाज प्रोडक्शन प्रस्तुत यश कुमार की भोजपुरी फिल्म 'जीना इसी का नाम है' का फर्स्ट लुक आज आउट हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में यश कुमार श्रुति राव और काजल सिंह के साथ कट्टा लिए नजर आ रहे हैं। यह इस फिल्म की कहानी की मिस्ट्री को दर्शाती है, जो दर्शकों के बीच कौतूहल पैदा करने वाला है।

First look of Jeena Isi Ka Naam Hai, Yash Kumar seen in rocking style with a pistol in his hand

जीना इसी का नाम है फिल्म के निर्माता दीपक बजाज हैं और निर्देशक चंदन सिंह हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल 11 दिसंबर को कैप्टन वीडियो के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म को लेकर यश कुमार ने भी प्रतिक्रिया दी।

अभिनेता यश कुमार ने कहा कि जीना इसी का नाम है फिल्म एक फिक्शन स्टोरी पर बेस्ड मूवी है। फिल्म का निर्माण बेहद भव्यता के साथ हुआ है। इस फिल्म में मेरा किरदार अलग और नया है। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह बेहद पसंद आएगी।

फिल्म में गीत संगीत भी दमदार है, जीना इसी का नाम है फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल है। यह दर्शकों के उम्मीद पर पूरी तरह से खड़ा उतरने वाली है। बाकी फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों को खुद ब खुद पता लग जाएगा कि इस फिल्म में क्या कुछ नया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में यश कुमार, श्रुति राव, काजल सिंह, विनोद मिश्रा, अनिता रावत, देव सिंह, सुबोध सेठ, राधे कुमार, समर्थ चतुर्वेदी प्रमुख भूमिका में हैं। इसके संगीत कार साजन मिश्रा और भरत चौहान हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, धरम हिंदुस्तानी और अनुपम पाठक हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कहानी वीरू ठाकुर है। छायांकन डी के शर्मा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+