परिवार से बगावत कर भोजपुरी इंडस्ट्री में बनाई पहचान, छूईं शोहरत की बुलंदियां, फिर एक वजह से कर लिया किनारा

Saba Khan Bhojpuri Actress Life Story: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने परिवार से बग़ावत कर अपनी पहचान तो बनाई। शोहरत की बुलंदियों को छूने के बाद इंडस्ट्री से किनारा भी कर लिया। इनमें से एक नाम एक्ट्रेस सबा खान का भी है। जो कि भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार की जाती थी।

सबा खान अब चमक धमक की दुनिया से किनारा कर आम इंसानों की तरह ज़िंदगी बसर कर रही हैं। सबा खान ने अपनी मेहनत औऱ लगन से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली थी। उनके पास कतार में कई प्रोजेक्ट्स रहा करते थे। इसके बावजूद उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा क्यों किया चलिए जानते हैं।

Famous Bhojpuri Actress Saba Khan Quit Film Industry Because of This Reason entertainment News

सबा खान भोजपुरी इंडस्ट्री में की बेहतरीन अदाकारा तो थीं ही, साथ वह शानदार डांसरों में भी शुमार की जाती थीं। करियर की बुलंदियों पर पहुंचने के दौरान ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फ़ैसला लिया। इस फ़ैसले ने भोजपुरी जगत के दिग्गजों को भी हैरान कर दिया।

सबा खान को लेकर यह चर्चा तेज़ हो गई कि परिवार से बग़ावत करने के बाद इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अब एक्टिंग से किनारा क्यों कर रही हैं। मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने वाली सबा खान को फिल्मी दुनिया में क़दम रखने के लिए परिवार के खिलाफ़ जाना पड़ा।

सबा खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में जाने की बात परिवार के लोगों से बताई तो सभी लोग गुस्सा हो गए। मुस्लिम होने की वजह से उन्हें एक्टिंग प्रोफेशन चुनने से मना किया। जब वह नहीं मानी तो परिवार के लोगों ने उन्हें घर से अलग कर दिया। काफी कुछ भला बुरा भी कहा।

सबा ने सब कुछ अनसुना करते हुए अपने कैरियर पर फोकस किया और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान भी बनाई। यहां तक के सबा को कुछ लोगों ने नाम बदलने की सलाह भी दी थी, लोग चाहते थे कि वह हिंदू नाम रख कर इंडस्ट्री में क़दम रखे।

सबा खान ने लोगों के सलाह को भी अनसुना करते हुए यह ठान लिया था कि मां-पिता द्वारा दिए नाम के साथ ही पहचान बनानी है। फिल्मी जगत में इसी नाम के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई और कामयाबी भी हासिल की। लेकिन मुकद्दर को कुछ और ही पसंद था। जो कि सबा खान को इंडस्ट्री से दूर ले गया।

भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गजों की मानें तो इस्लाम धर्म की वजह से ही सबा खान ने इंडस्ट्री को अलविदा कहा दिया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की, जिसके की सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद अब सबा लाइमलाइट से दूर एक साधारण ज़िंदगी बसर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+