Bhojpuri News:‘राम अवतार’ में नज़र आए चिंटू, जन्मदिन के मौके पर ‘हिंदुस्तानी’ का ट्रेलर आउट होने पर कही ये बात

Bhojpuri Fim Hindustani: भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू की बहु चर्चित फिल्म 'हिंदुस्तानी' का ट्रेलर आउट हो चुका है। चिंटू इस फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं, जो अधर्म और अन्याय के खिलाफ धर्म और न्याय को स्थापित करता है। जन्मदिन के मौके पर ट्रेलर आउट होने पर अभिनेता चिंटू भी काफी खुश नज़र आ रह हैं।

'हिंदुस्तानी' फिल्म के निर्माता विजय कुमार यादव ने चिंटू को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि, इस शानदार फिल्म का ट्रेलर चिंटू और उनके फैंस के लिए बर्थडे गिफ्ट है। फिल्म की पूरी टीम की ओर से प्रदीप पांडेय चिंटू को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Chintu seen in Ram Avtaar, on the occasion of his birthday Bhojpuri Film Hindustani trailer out

वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज चिंटू की फिल्म "हिंदुस्तानी" का रन टाइम तकरीबन 4 मिनट है, जिसमें फिल्म की कहानी अलग-अलग हिस्सों में रोमांच पैदा करती है। फिल्म मानव तस्करी से लेकर दहेज हत्या जैसे संवदेनशील मुद्दों को एक अलग अंदाज छूती नजर आई है।

इन सब के बीच चिंटू का किरदार बेहद अहम और देखने लायक है। यह फिल्म का ट्रेलर है, पूरी फिल्म किस लेवल की होगी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर रिलीज के साथ वायरल हो गया है और यह दर्शकों में फिल्म के प्रति गजब का आकर्षण पैदा कर रही है।

फिल्म में चिंटू पांडेय की स्टाइल भी धांसू है। फिल्म में उनके अपोजिट यामिनी सिंह हैं, तो निगेटिव शेड में देव सिंह की भी मजबूत उपस्थिति नजर आई है। वहीं, अपनी स्पेशल फिल्म 'हिंदुस्तानी' को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए खास है और आज ही के दिन मेरी मच अवेटेड फिल्म का ट्रेलर आया है।

फैंस और चाहने वालों की खूब सारी शुभकामनाएं भी आ रही हैं। तो मैं सबसे पहले सबों का आभार व्यक्त करते हुए कहूंगा कि आप मेरी इस फिल्म का ट्रेलर जरूर देखें और अपना आशीर्वाद दें। यह फिल्म मेरे लिए जितना महत्वपूर्ण है, मुझे लगता है कि उतना ही मनोरंजन दर्शकों को भी फिल्म देख कर मिलने वाला है।

मैंने अपनी इस फिल्म को पूरी शिद्दत से बनाया है। उम्मीद अब अपने दर्शकों से है कि वे मेरी फिल्म को पहले से भी ज्यादा प्यार और आशीर्वाद दें और इसे सफल बनाएं। आपको बता दें कि विजय कुमार यादव निर्मित और नील मणि सिंह निर्देशित प्रदीप पांडेय चिंटू की फिल्म 'हिंदुस्तानी' का निर्माण सांवरे फिल्म्स के बैनर से हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+