Happy Birthday Samar Singh: देसी स्टार ने फैंस को दिया सरप्राइज, फिल्म 'परिवर्तन' का ट्रेलर हुआ रिलीज

आजमगढ़ के मेहनकर में जन्मे देसी स्टार समर सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फैंस को सरप्राइज दिया है। दरअसल, एक्टर की कंपनी समर फिल्म एंटरटेनमेंट ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘परिवर्तन’ के सभी राइट्स

पटना, 12 जून: भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह आज यानी 12 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 12 जून 1986 को आजमगढ़ के मेहनकर में जन्मे समर सिंह की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर की फिल्म को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक्टर की कंपनी समर फिल्म एंटरटेनमेंट ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'परिवर्तन' के सभी राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म के ट्रेलर को समर फिल्म एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से 12 जून यानी आज रिलीज कर दिया गया है। एक्टर के मैनेजर अफजल शाह ने ये जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही फैंस अब समर की फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अफजल शाह ने दी जानकारी

अफजल शाह ने दी जानकारी

समर के मैनेजर ने बताया कि हमारी कंपनी समर फिल्म एंटरटेनमेंट ने फिल्म परिवर्तन का ऑडियो, वीडियो और सैटेलाइट सहित ऑल राइट्स खरीद लिए हैं। फिल्म का निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है और लेखक भी धीरज ही हैं। इसके साथ ही फिल्म की निर्माता शुभा सिंह हैं। इसके अलावा समर सिंह और आम्रपाली सिंह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

रिलीज हुआ 'परिवर्तन' का ट्रेलर

समर सिंह की फिल्म परिवर्तन का ट्रेलर आउट हो चुका है। ये ट्रेलर समर सिंह के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। साथ ही इसे समर सिंह के यूट्यूब चैनल समर फिल्म एंटरटेनमेंट पर रिलीज किया गया है। फैंस ट्रेलर देखने के बाद फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धमाल मचाने को तैयार ‘परिवर्तन'

बताते चलें कि आयुषी सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म परिवर्तन के निर्देशक धीरज ठाकुर हैं। गीतकार धीरज ठाकुर, यादव राज, मधुकर आनंद, सत्या सावरकर, संतोष उत्पाती हैं। इसके साथ ही गानों को स्वर समर सिंह, शिल्पी राज, प्रियंका सिंह, विजय चौहान, आर्यन कुमार औऱ आलोक कुमार ने दिया है।

भोजपुरी फिल्म में परिवर्तन ला रहे समर

गौरतलब है कि समर सिंह अकसर भोजपुरी इंडस्ट्री में कुछ नया करते रहते हैं। भोजपुरी के ग्राफ को ऊंचा उठाने के लिए वे परिवर्तन लाने का काम शुरू कर रहे हैं। इसी क्रम में समर सिंह की कंपनी ने बड़ा कदम उठाते हुए भोजपुरी फिल्म 'परिवर्तन' के ऑल राइट्स खरीद लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+