अस्पताल में भर्ती हुए भोजपुरी स्टार समर सिंह, वायरल हो रही तस्वीर, जानें पूरा मामला
भोजपुरी एक्टर समर सिंह कई दिनों से पथरी के दर्द से जूझ रहे थे। इसके बाद वह अपना इलाज कराने के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे।
बिहार, 22 जुलाईः भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार समर सिंह जो कि देसी स्टार के नाम से भी जाने जाते हैं, तबीयत खराब होने के चलते अस्पतला में भर्ती हैं। खबर है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और इसी बीच अस्पताल से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में समर सिंह को अस्पताल के बैड पर लेटे हुए देखा जा सकता है। उन्हें लेकर जानकारी मिल रही है कि वह वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल समर सिंह को स्टोन की समस्या थी जिसका ऑपरेशन किया गया है।

अस्पताल से वायरल हो रही तस्वीर
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्टर समर सिंह कई दिनों से पथरी के दर्द से जूझ रहे थे। इसके बाद वह अपना इलाज कराने के लिए वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहां डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन करके उनका स्टोन निकाल दिया, जिसके बाद उन्हें काफी आराम है। खबर है कि जल्द ही समर सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। समर सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनके फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जल्दी ठीक होकर घर लौटने के मैसेजेस भी भेजे हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
भोजपुरी स्टार समर सिंह कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ऋतु सिंह के साथ फिल्म 'निर्भया' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के महादेवा गांव में पूरी कर वापिस लोटे थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रमेश द्विवेदी भी नजर आने वाले हैं। वहीं रमेश द्विवेदी ही इस भोजपुरी फिल्म 'निर्भया' के निर्माता भी हैं। समर सिंह के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा समर सिंह एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ फिल्म 'फाइटर किंग', 'धर्मपत्नी' और 'प्यार के परवाने' जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। खबर है कि समर सिंह एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ बहुचर्चित फिल्म 'परिवर्तन' में भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications