इस एक्टर को डेट कर रही हैं भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, वायरल हुई तस्वीर
एक्टर राघव नय्यर संग रानी चटर्जी के लिंकअप की खबरें जोरों पर हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया गया है।
मुंबई, 1 जुलाई: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी आजकल अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्टर राघव नय्यर संग उनके लिंकअप की खबरें जोरों पर हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट किया गया है। ऐसे में दोनों के अफेयर की चर्चा ने तूल पकड़ लिया। राघव ने 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाइके गईल' में काम किया था। इसमें एक्टर के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था।
राघव ने शेयर की तस्वीर
राघव नय्यर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने मुंबई आने के सफर को लेकर कैप्शन भी लिखा कि सात साल पहले की जुहू चौपाटी की तस्वीर है। उन्होंने लिखा कि जब मुंबई स्ट्रगल के लिए आया था औऱ जुहू में पीजी में रहता था तो रोज सुबह चौपाटी जाना और मुंबई की हवा को महसूस करना, कोई डांस प्रैक्टिस करता दिखता था, तो कोई फाइट प्रैक्टिस कोई दूर से कोने में एक्टिंग करता हुआ तो कोई फोटोशूट करता हुआ दिखता था।
‘हल्फा मचाइके गईल' में मचाया धमाल
बताते चलें कि राघव ने 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाइके गईल' में काम किया था। इसमें एक्टर के रोल को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में राघव के साथ शिप्रा गौर को देखा गया था। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी।

रानी चटर्जी के साथ किया काम
इस फिल्म के बाद राघव ने और भी कई फिल्मों में काम किया। अब एक्टर रानी चटर्जी के साथ वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। इस सीरीज के दौरान एक्ट्रेस ने उनके साथ तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में राघव की लाडो फिल्म भी रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक लड़की पर आधारित है, जिसमें भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दे के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में निधि झा थीं और यश कुमार भी नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications