बेहद बोल्ड हैं भोजपुरी एक्ट्रेस सुषमा अधिकारी, नेपाल से भारत में आकर मिली पहचान
अपने अभिनय के अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस सुषमा अधिकारी अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहतीं हैं। सुषमा अधिकारी को भारत में आकर ही पहचान मिली है।
मुंबई, 26 जून: भोजपुरी एक्ट्रेस सुषमा अधिकारी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस मूल रूप से नेपाल की रहने वालीं हैं। अपने अभिनय के अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहतीं हैं। सुषमा अधिकारी को भारत में आकर ही पहचान मिली है। देश में लाखों की संख्या में एक्ट्रेस के दीवाने हैं। एक्ट्रेस भी समय-समय पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

बिकिनी में शेयर की तस्वीर
एक्ट्रेस आय दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों बिकिनी में तस्वीर शेयर की थी, जिसे देखकर फैंस के दिल के धड़कनें बढ़ गई। इस तस्वीर में सुषमा काफी हॉट और सुंदर दिख रहीं हैं।

ब्लैक बिकिनी में ढाया कहर
एक और बिकिनी फोटो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस तस्वीर में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं हैं। फैंस को सुषमा की ये तस्वीर बेहद पसंद आईं।

काफी स्टाइलिश हैं एक्ट्रेस
अपने स्टाइलिश लुक से सुषमा अधिकारी बड़ी-बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

पेशे से एक्टर हैं सुषमा
बताते चलें कि सुषमा पेशे से एक्टर हैं। वे कई म्यूजिक वीडियोज, टीवी एड्स और प्रिंट एड्स में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ नेपाली और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications