बचपन में पढ़ी मुंशी प्रेमचंद की कहानी और अब उसी तर्ज़ पर किया फिल्म का निर्माण- संजीव बोहरपी

Bhojpuri Film: B4u मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत नीलम तिवारी फिल्म (OPC) प्राइवेट लिमिटेड के बैनर से बनने वाली भोजपुरी फिल्म 'बड़े घर की बेटी' की शूटिंग शुरू हो गई है। यह एक कंटेंट प्रधान और महिला सशक्तिकरण की कहानी पर आधारित होने वाली फिल्म है।

'बड़े घर की बेटी' फिल्म में भोजपुरिया टीआरपी क्विन अंजना सिंह और नई जनरेशन की सनसनी यामिनी सिंह मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह, अंजनी तिवारी और नीलाभ तिवारी हैं, जबकि निर्देशक संजीव बोहरपी हैं।

Bade ghar ki beti story of munshi prem chand based bhojpuri film actress anjana singh in lead role

फिल्म को बिग स्केल पर शूट किया जा रहा है। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा देने वाली हो सकती है। फिल्म के निर्माता ने बताया कि बड़े घर की बेटी बेहद सामाजिक और सरोकारों वाली फिल्म है। यह मनोरंजन के साथ-साथ एक सार्थक संदेश भी समाज को देगी।

फिल्म के निर्देशक संजीव बोहरपी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जोरों शोरों से चल रही है। इस फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू लेगी। उन्होंने कहा कि बचपन में मुंशी प्रेमचंद की कहानी बड़े घर की बेटी पढ़ा था, फिर इस टाइटल से हिंदी सिनेमा में एक फिल्म भी बनी थी।

हमारी यह फिल्म इन दोनों से काफी अलग है और फ्रेश कहानी के साथ हम दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म की कास्टिंग भी कहानी के हिसाब से ही की गई है इसलिए हमें लगता है कि यह फिल्म दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी पसंद आएगी।

फिल्म को लेकर अंजना सिंह ने कहा कि कथ्य प्रधान फिल्मों में काम करने का अपना ही अंदाज होता है। मैंने भोजपुरी में बहुत सारी फिल्में की है, लेकिन यह फिल्म उन सभी फिल्मों से अलग है और मैं उम्मीद करती हूं कि जब भी रिलीज होगी, दर्शक इसे जरूर सिनेमाघर में जाकर देखेंगे।

यामिनी सिंह ने भी इस फिल्म को लेकर अपने एक्साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि अलग-अलग तरह की कहानी के किरदार को जीना मेरी प्राथमिकता रही है। उम्मीद है यह फिल्म भी दर्शकों को बेहद पसंद आए। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म बड़े घर की बेटी का कथा संवाद अरविंद तिवारी ने लिखा है और कला अंजनी तिवारी का है। डीओपी विजय मंडल का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+