शिल्पा शेट्टी के वैन को टक्कर दे रहा है आम्रपाली दुबे का वैनिटी वैन, वीडियो में दिखा ऐसा नजारा

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिहार, 8 सितंबरः भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डोली सजा के रखना' के लिए सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव रोमांस करते नजर आ रहे हैं। लोग आम्रपाली दुबे को न सिर्फ उनकी शानदार एक्टिंग के लिए पसंद करते हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती और उनकी अदाओं के भी दीवाने हैं। हाल ही में आम्रपाली दुबे ने एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में आम्रपाली का चेहरा काफी डल नजर आ रहे है जिसे देखकर उनके फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंतित हो गए हैं।

वायरल हो रहा है आम्रपाली का वीडियो

वायरल हो रहा है आम्रपाली का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे अपने वैनिटी वैन में बैठी हुई हैं। उनके हाथ में नए प्रोजेक्ट की स्क्रीप्ट है, जिसे दिखाकर वह कहती हैं- कुछ धमाकेदार आने वाला है। आम्रपाली के इस वीडियो ने फैंस को काफी कन्फ्यूज कर दिया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि हाल ही में आम्रपाली की नई फिल्म 'डोली सजा के रखना' रिलीज हुई है। स्क्रीप्ट देखकर एक तरफ जहां फैंस कन्फ्यूज हैं तो वहीं उनका मुरझाया हुआ चेहरा देख लोग परेशान भी हो रहे हैं।

वीडियो में डल नजर आईं आम्रपाली

आम्रपाली की हेल्थ को लेकर उनके फैंस ने चिंता जाहिर की है। आम्रपाली के इस वीडियो पर लोगों के सुझाव भरे कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- फिल्में करिए लेकिन अपना भी ख्याल रखिए। वहीं एक और फैन ने अपनी चिंता जताते हुए लिखा है- काम पर ही नहीं खुद पर भी ध्यान दीजिए मैम।

बहुत खूबसूरत है आम्रपाली का वैनिटी वैन

बहुत खूबसूरत है आम्रपाली का वैनिटी वैन

आम्रपाली दुबे ने कुछ दिनों पहले ही पहली बार अपने वैनिटी वैन की झलक अपने फैंस को दिखाई। वैनिटी वैन की खूबसूरती देखकर उनके फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई है। आपको बता दें कि आम्रपाली के वैन में के वैन में उनकी फेवरेट लाइन लिखी हुई है- जो चाहो वो मिले, तो अच्छा। अगर न मिले तो और भी अच्छा। इसके अलावा आम्रपाली के वैनिटी वैन में सारी चीजें उनके पंसदीदा वाइट कलर की ही रखी हुई हैं।

शिल्पा शेट्टी की वैन को दे रहा है टक्कर

शिल्पा शेट्टी की वैन को दे रहा है टक्कर

इसके अलावा फ्लावर प्रिंट्स एंट्री डेकोरेशन की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। उनकी इस वीडियो को अबतक 1 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक्ट्रेस के वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स भी किए हैं। कई लोगों ने इस वैनिटी वैन को शिल्पा शेट्टी के वैन के टक्कर का बताया है। वहीं कुछ फैंस ने आम्रपाली दुबे से पूरी वैन का टूर कराने के लिए कहा है।

आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा- आर एस टी

आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा- आर एस टी

वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे के हाथ में एक स्क्रीप्ट है और कैप्शन में लिखा है- आर एस टी। इस कैप्शन ने लोगों में सस्पेंस बना दिया है। फैंस आम्रपाली से पुछ रहे हैं कि आर एस टी का क्या मतलब है? क्या ये किसी नई फिल्म का नाम है? आपको बता दें कि बता दें कि भोजपुरी मेगास्टार खेसारी लाल यादव के साथ आम्रपाली दुबे की फिल्म 'डोली सजा के रखना' रिलीज हो चुकी है। लोग इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के स्पेशल स्क्रिनिंग की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं।

निरहुआ को छोड़ खेसारी संग जमी जोड़ी

निरहुआ को छोड़ खेसारी संग जमी जोड़ी

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों अपने राजनितिक कामों में काफी व्यस्त चल रहे हैं। ऐसे में निरहुआ की कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो पाई है। वहीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। निरहुआ को छोड़ एक्ट्रेस इन दिनों खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं। खेसारी और आम्रपाली की जोड़ी पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+