बिना शादी के ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं आम्रपाली दुबे, लोगों ने सोशल मीडिया पर कह दी ऐसी बात
Amrapali Dubey Flaunting Baby Bump: आम्रपाली दुबे ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

Amrapali Dubey Flaunting Baby Bump: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी शादी और अफेयर की खबरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। ऐसे में अब वह अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आम्रपाली की इन तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल इन तस्वीरों में भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। आम्रपाली दुबे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरें पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं आम्रपाली दुबे
भोजपुरी फिल्मों की सुपर हीरोइन आम्रपाली दुबे की शादी को लेकर उनके फैंस हमेशा ही उत्साहित नजर आते हैं। आम्रपाली भी अपनी शादी की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आपको बता दें कि उनके और भोजपुरी एक्टर और सिंगर निरहुआ के अफेयर की खबर जोरो पर है। ऐसे में अब आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनका बेबी बंप देख लोग हैरान हो रहे हैं और उनसे कई तरह के सवाल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे ने अपनी ये लेटेस्ट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में आम्रपाली फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। पहली तस्वीर में वह बहुत ही खुश नजर आ रही हैं जबकि दूसरी तस्वीर में उन्हें उदास देखा जा सकता है।

लोग आम्रपाली को दे रहे हैं बधाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों को देकने के बाद बहुत से लोग आम्रपाली दुबे को बधाइयां भी देने लगे हैं। वहीं कुछ लोग उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि क्या वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई हैं। ऐसे में आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आई आम्रपाली दुबे की ये फोटोज उनकी अपकमिंग फिल्म 'दाग-एगो लांछन' की हैं। इस फिल्म में वह शादीशुदा और प्रेग्नेंट महिला के रोल में नजर आने वाली हैं। फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

आम्रपाली दुबे की फिल्म की हैं ये तस्वीरें
हालांकि आम्रपाली दुबे की इन फोटोज पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लोग उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों पर जमकर अपना कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने आम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों पर ताना मारते हुए लिखा है- कुंवारे में गंगा नहा ले लू। वहीं एक शख्स ने लिखा है- कब हुआ ये। एक और शख्स ने लिखा है- निरहुआ खेल गया क्या। आखिर ये किसका बच्चा है।

तस्वीरों को मिले 27 हजार से ज्यादा लाइक्स
आम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों को कुछ ही देर में 27 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट्स कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार आम्रपाली दुबे की फिल्म 'दाग: एगो लांछन' में वह रितेश पांडे और रक्षा गुप्ता के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे एक अलग रोल में नजर आने वाली हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगी आम्रपाली दुबे
इसके अलावा आम्रपाली दुबे भोजपरी फिल्मों के फेमस एक्टर निरहुआ के साथ 'मेरे हसबैंड की शादी है' और 'मंडप' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वह अरविंद अकेला कल्लू के साथ फिल्म 'शादी मुबारक' में भी दिखाई देंगी। फिलहाल आम्रपाली अपनी फिल्मों की शूटिंग को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं और शादी के लिए उन्होंने फिलहाल कोई प्लानिंग नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications