Bhojpuri Song: 'पढ़ लिख के बबुनी' गाने में संस्कारी बहू के रूप में नजर आ रही अभिनेत्री अक्षरा सिंह

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी की बहुचर्चित फिल्म 'अक्षरा' का का सोहर गीत 'पढ़ लिख के बबुनी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज किया गया है। यह गाना दर्शकों के दिल को छू रहा है। फ़िल्म के गाने में बेटी पैदा होने पर खूब खुशियां मनाई जा रही है और गीत गवनही हो रही है।

बेटा पैदा होने पर जिस तरह लोग जश्न मनाते हैं, वैसे ही इस घर में बेटी के जन्म लेने पर सब खुश होकर जश्न मना रहे हैं। गाने में लोग नाच गाना करते हुए खुशियां मान रहे हैं। गाने में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह संस्कारी बहु के रूप में नजर आ रही हैं।

Actress Akshara Singh seen as a cultured daughter-in-law in the Bhojpuri Song Padh Likh Ke Babuni

'पढ़ लिख के बबुनी' गाने को सिंगर अल्का झा और विकास सोनकर ने गाया है। इसके गीतकार प्यारेलाल यादव और संगीतकार ओम झा हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह, जे नीलम सहित गांव की महिलाओं को नाचते, झूमते और गाते हुए दिखाया गया है।

सब लोग मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं, महिलाएं पालने में खेल रही बच्ची को दुलारते हुए गाना रही हैं कि'पढ़ लिख के बबुनी हमर डक्टर होइ हैं, स्कूली के मस्टर होइ हैं हो, आईएस आईपीएस के कके तैयारिया ई जिला के कलेक्टर होइ हैं हो'

गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि ये बहुत ही सुंदर गाना है। जो दर्शकों खुद से कनेक्ट करेगा क्योंकि हर किसी के जीवन मे एक दिन ऐसा पल जरूर आता है। जब वो अपने बच्चे के लिए इस तरह का कार्यक्रम रखता है।

गाने में हमने उसी भाव को दिखाने की कोशिश की है। गाना परफॉर्म करते समय हम अभी भावुक हो गए थे। आप सभी दर्शकों से अपील है कि गाने को ज्यादा से ज्यादा देख कर अपना प्यार दें। आपको बता दें फिल्म 'अक्षरा' के प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव हैं। निर्देशक देव पांडेय और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+