Bhojpuri Film Sautan: रितु सिंह और संचिता बनर्जी के बीच फंसे विक्रांत सिंह राजपूत, बताया क्या है माजरा

Bhojpuri Film Sautan: वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली प्रदीप सिंह की भोजपुरी फिल्म 'सौतन' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इस फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और रितु सिंह के साथ संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 28 मई को रिलीज किया जाएगा।

'सौतन' फिल्म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं, जबकि फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक बेहद धांसू है और इसमें विक्रांत सिंह राजपूत के साथ रितु सिंह और संचिता बनर्जी केमिस्ट्री कमाल की लग रही है।

vikrant singh rajpoot news

फिल्म सौतन के फर्स्ट लुक में रितु सिंह और संचिता बनर्जी के बीच विक्रांत सिंह राजपूत फंसे हुए हैं और उनके गले में गमछा डालकर एक एक छोड़ दोनों अभिनेत्री ने पकड़ रखा है। फिल्म का पोस्टर से लग रहा है कि मूवी मजेदार होने वाली है।

फिल्म को लेकर निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि सौतन सामाजिक और पारिवारिक होते हुए भी एक मजेदार सिनेमा है। ट्रेलर देखकर दर्शकों को भी अंदाजा लग जाएगा कि हमने कितनी बेहतरीन फिल्म बनाई है। इस फिल्म के गीत संगीत भी मनोरंजक और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले हैं। यह फिल्म फुल पैसा वसूल होने वाला है।

वही फिल्म के अभिनेता विक्रम सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की पटकथा इससे एक शानदार फिल्मों की श्रेणी में खड़ी करती है। इस फिल्म में जितने भी कलाकारों ने काम किया है उन्होंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है और सबों को उम्मीद है कि यह फिल्म जब रिलीज होगी तब दर्शकों का प्यार उन्हें खूब मिलेगा। फिल्म सौतन में मेरा किरदार केंद्रीय कृत है।

फिल्म में दो खूबसूरत अभिनेत्री संचिता बनर्जी और रितु सिंह के साथ काम करने का अवसर मिला है और उसमें कोई शक नहीं की दोनों इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है। इसलिए हमें लगता है कि इसका फायदा भी फिल्म को मिलेगा और हमारी फिल्म दर्शकों के दिलों में उतर जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+