‘सूर्यवंशम’ फिल्म में बिल्कुल ही अलग किरदार में नज़र आएंगे पवन सिंह, देसी अवतार में तस्वीरे वायरल

Pawan Singh New Bhojpuri Film: भोजपुरी अभिनेता पावर स्टार पवन सिंह की नई फिल्म 'सूर्यवंशम' का ट्रेलर आज लॉन्च हो चुका है। भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए जल्द ही सिनेमा घरों में भोजपुरी फिल्म 'सूर्यवंशम' दस्तक देने वाली है।

फिल्म का ज़िक्र करते हुए निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा पवन सिंह के कैरेक्टर के हिसाब से यह एक्शन पैक्ड मूवी है, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आएगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही वायरल हो गया है। दर्शक काफी पंसद भी कर रहे हैं।

Actor Pawan Singh different character in new bhojpuri film Sooryavansham desi avatar pics viral

इस फिल्म के जरिये पवन सिंह और मशहूर निर्देशक रजनीश मिश्रा भी धमाल मचाने आ रहे हैं।पवन सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सूर्यवंशम' के ट्रेलर की शुरुआत धांसू एक्शन से होती है। इसमे उनका किरदार देखते ही बन रहा है।

फिल्म में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह भी धमाल मचाती नज़र आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री काफी शानदार है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि गांव के किसान की भूमिका में पवन सिंह किरदार निभा रहे हैं। जो कि खुद से ट्रेक्टर चलाते हैं, जालिमों (विलेन) की जमकर धुलाई भी करते हैं।

फिल्म में पवन सिंह के जानदार एक्शन के साथ शानदार डॉयलॉग्स और दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी। पवन सिंह और आस्था सिंह के रोमांस के बीच और पवन सिंह आत्मीय पहलु भी देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।

फिल्म के ट्रेलर से यह अंदाज़ तो मिल रहा है कि एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल सीन दर्शकों को काफी कनेक्ट करेगा। बॉक्स अफिस पर फिल्म का कितना जादू चल पाया यह तो रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा, लेकिन ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक अलग छाप छोड़ी है। कितना असर पड़ा है, यह देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+