Bhojpuri News: ‘बड़की माई’ में दिखेगा अलग ही नज़ारा, ब्रेक के बाद पर्दे पर फिर लौटी मणि भट्टाचार्य
Bhojpuri Film Badki Maai: अभिनेता जय यादव की भोजपुरी फिल्म 'बड़की माई' का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस फिल्म में जय यादव के साथ बंगाली ब्यूटी मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले मणि भट्टाचार्य कई हिट भोजपुरी फिल्में दे चुकी हैं।
एक ब्रेक के बाद में अब फिर से जय यादव के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह हैं, जबकि इसके निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्म का निर्माण भव्यता से किया जाना है जिसको लेकर जय यादव खुद भी एक्साइटेड हैं।

फिल्म को लेकर निर्माता दीपक शाह ने कहा कि 'बड़की माई' एक शानदार फिल्म है और इसमें जय यादव की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। जय यादव इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में से एक है और उनकी फिल्म को दर्शकों के बीच खूब सराहना मिलती है।
इसलिए हमारे इस फिल्म में हमने उन्हें कास्ट किया है और उम्मीद करते हैं कि वे फिल्म में भी अपनी अदाकारी से सबों का दिल जीत लेंगे। निर्देशक सुजीत वर्मा ने कहा कि फिल्म की पटकथा दर्शकों को लुभाने वाली है। जय यादव जैसे कलाकार के होने से हमारी फिल्म बेहद अच्छी बन रही है।
जय यादव का अभिनय इन दिनों दर्शकों में बेहद लोकप्रिय है और उनके साथ सेट पर काम करने वाले लोग भी बेहद सहज महसूस करते हैं। इसलिए हमें लगता है कि हम सब मिलकर एक बेहतरीन फिल्म लेकर आने वाले हैं जो भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।
जय यादव ने बताया कि 'बड़की माई' की कहानी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है और यह दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा जाने वाली है। इस फिल्म में हर किरदार जरूरी है और जिसका एक दूसरे के साथ सामान्य से भी बेजोड़ देखने को मिलेगा।
जय यादव ने कहा कि निर्देशक सुजीत वर्मा के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास होने वाला है। वह इससे पहले कई हिट फिल्में दे चुके हैं और अब हम लोग एक बड़े प्रोजेक्ट पर पूरे की जान से लगे हैं। उम्मीद करते हैं कि जब यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज होगी। तब दर्शकों को यह बेहद पसंद आएगी और टीवी के दर्शन भी इस फिल्म को सराहेंगे।
जय यादव ने कहा कि इस फिल्म की कहानी जितनी पक्की है उतनी ही मजेदार हमारे इस फिल्म के गाने और संवाद भी है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करते रहेंगे। फिल्म में सभी कलाकार अपना हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं।
आपको बता दें कि टीवी चैनल जी बायोस्कोप ने जय यादव की लगातार चार फिल्में खरीदी, जिसे दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पांस मिला। कहा जा रहा है कि उनके रिस्पांस को देखकर ही चैनल ने इस फिल्म के लिए यह बड़ा कदम उठाया और आज यह फिल्म फ्लोर पर है।












Click it and Unblock the Notifications