कभी होटल में काम करती थी भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा, रिश्तेदार भी उड़ाते थे मजाक

कभी होटल में काम करती थी भोजपुरी सुपरस्टार मोनालिसा, रिश्तेदार भी उड़ाते थे मजाक

मुंबई, 21 सितंबर: अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा (Monalisa) भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार हैं, ऐसा कोई नहीं है जो इस वक्त उन्होंने ना जानता हो। मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में बिग बॉस 10 और टीवी पर निगेटिव रोल निभाने के बाद जबरदस्त उछाल आया हैं। हालांकि, मोनालिसा का यह सफर आसान नहीं रहा। यहां तक पहुंचने के लिए मोनालिसा ने अपने जीवन में कई उतार चढ़ाव भी देखें हैं। मोनालिसा यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की हैं।

मोनालिसा ने होटल में किया था काम

मोनालिसा ने होटल में किया था काम

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार मोनालिसा के जीवन में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने होटल में काम किया था। दरअसल, मोनालिसा गरीबी में पली बढ़ी हैं। उनका जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। अपने परिवार की आर्थिक सहायता करने के लिए मोनालिया ने होटल में तक काम किया। दरअसल,1991 में आई आर्थिक मंदी का असर उनके घर पर भी पड़ा। उनके पिता का बिजनेस पूरी तरह से ठप हो गया था। मंदी के ऐसे दौर में मोनालिसा अपने परिवार के साथ खड़ी हुईं और 15 साल की उम्र में कोलकाता के होटल में रिसेप्शनिस्ट की जॉब करनी शुरू कर दी। इस दौरान मोनालिसा को 120 रुपए मिलते थे, इन पैसों से वह अपने घर की मदद किया करती थीं।

तीनों सालों तक किया अलग-अलग होटलों में काम

तीनों सालों तक किया अलग-अलग होटलों में काम

मोनालिसा ने तीन साल तक अलग-अलग होटलों में काम किया, क्योंकि उनके पास ब्रेड बटर खरीदने तक के लिए पैसे नहीं थे। उनकी जिंदगी उस समय बदल गई, जब बंगाली प्रोड्यूसर की उनसे मुलाकात हुई। बंगाली प्रोड्यूसर ने मोनालिसा से मॉडलिंग करने के लिए कहा। इसके बाद मोनालिसा ने होटल की नौकरी छोड़ दी और मॉडलिंग की और बढ़ीं। बता दें, मोनालिसा 18 साल की उम्र में पहली बंगाली फिल्म मिली। उन्होंने कई आइटम सॉन्ग्स और कई फिल्म भी की। इसके बाद वो 2004 में मोनालिसा मुंबई आई थीं और यहां आकर उन्होंने एक्टिंग क्लास ली।

मोनालिसा का रिश्तेदार-पड़ोसी उड़ाते थे मजाक

मोनालिसा का रिश्तेदार-पड़ोसी उड़ाते थे मजाक

बचपन से ही मोनालिसा को डांस का शौक था, लेकिन उनके घर वालों को ये बात पसंद नहीं थी। उन पर उनके रिश्तेहार हंसते थे। मीडिया इंटरव्यू के दौरान मोनालिसा ने बताया था कि मुंबई एक महंगा शहर है। यहां रहने के लिए काफी पैसों की जरूत होती है, लेकिन उनके पैरेंट्स उनके काम से खुश नहीं थे। उन्हें पैसे कमाने के लिए ऐसे बहुत से आइटम सॉन्ग किए, जिसमें उन्हें खुद को एक्सपोज करना पड़ा। इन आइटम सॉन्ग को करते वक्त उन्हें खुद भी शर्म आती थी।

मोनालिसा की 2008 में बदली किस्मत

मोनालिसा की 2008 में बदली किस्मत

मोनालिया ने अपने करियर की शुरुआत में तमाम छोटे मोटे रोल किए। लेकिन 2008 में मोनालिसा की किस्मत ही बदल गई। उन्होंने एक के बाद एक कई बंगाली, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और उड़िया जैसी भाषाओं में फिल्म की। लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी फिल्मों से मिली। वह भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' में पहली बार दिखीं थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पलट के नहीं देखा और आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+