दो बच्चों के बाप निरहुआ ने आम्रपाली संग की गुपचुप शादी? बहुत छिपाए रखा मगर राममंदिर में ऐसे खुल गई पोल...

Amrapali and Nirahua secret marriage: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। निरहुआ का नाम हमेशा से जिस हसीना संग जुड़ता रहा है, वे हैं आम्रपाली। भोजपुरी फिल्मों में अपने हुस्न की बिजलियां गिराने वालीं आम्रपाली के दीवानों की कुछ कमी नहीं है। मगर नाम उनका अकसर निरहुआ संग ही जुड़ता है। अब हाल ही में दोनों को लेकर बेहद ही शॉकिंग खबर सामने आ रही है।

शादीशुदा निरहुआ ने फिर रचाई शादी?
ये बात तो सभी जानते हैं कि निरहुआ शादीशुदा हैं। ऊपर से दो बच्चों के पिता भी हैं। ऐसे में किसी सिंगल एक्ट्रेस संग नाम जुड़ना इंडस्ट्री के लिहाज से तो आम बात है मगर पारिवारिक जिंदगी में कलह डालने के लिए काफी है। कई बार खबरें भी आईं कि निरहुआ की पत्नी को भी इस बात से बेहद परेशानी है। अब हाल ही में दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही हैं, जो आग की तरह फैल गई हैं।

Bhojpuri superstar amrapali

सात फेरों में बंधे आम्रपाली-निरहुआ?
निरहुआ और आम्रपाली की शादी स्क्रीन पर तो कई बार हुई है। भले ही निरहुआ शादीशुदा हों और दो बच्चों के बाप भी हों। मगर फैंस को सच कहें तो इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता। उन्हें तो ऑनस्क्रीन या ऑफस्क्रीन आम्रपाली के साथ एक्टर बेहद जचते हैं। इतना ही नहीं फैंस तो दोनों की शादी की दुआएं तक मांगते हैं। मगर लगता है कि अब फैंस की यही दुआ कुबूल हो चुकी है।

गुरुजी ने खोल दी सारी पोल!
बताते चलें कि राममंदिर के उद्घाटन वाले दिन आम्रपाली और निरहुआ श्रीराम के दर्शन को मंदिर में पहुंचे थे। इस दौरान कई सेलेब्स के साथ दोनों ने भी जगतगुरु रामभद्राचार्य के दर्शन किए। निरहुआ तो गुरू की गोद में लेटे दिखे। मगर इस दौरान दोनों की शादी की पोल पट्टी खुलती नजर आई।

क्या बोले जगतगुरु?
दरअसल, जब निरहुआ जगतगुरु से बातें कर रहे थे तो उन्होंने निरहुआ से कहा कि इतना बदमास है ये, तुम्हारी बहन है, तुमने इसी को अर्धांगिनी बना लिया। ऐसा क्यों किया... क्या गड़बड़ हो गई? इसका जवाब देते हुए निरहुआ ने कहा कि बहन नहीं रही अब गुरुजी। इसके बाद आम्रपाली की तरफ देखते हुए जगतगुरु ने कहा कि काहे झूठ बोल रही हो बताओ, अर्धांगिनी बन गई है।

वायरल हो रहा है वीडियो
इसके बाद आम्रपाली उनके सवालों के जवाब देने से बचती नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस सवाल को टालने की काफी कोशिशें कीं। ऐसे में आम्रपाली का इस बात पर कोई जवाब नहीं देना इस बात की ओर इशारा करता है कि कुछ तो जरूर है। इस बीच दोनों की शादी की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। हालांकि, ऑनस्क्रीन भी दोनों कई बार शादी रचा चुके हैं।

निरहुआ और आम्रपाली दोनों की ओर से ही शादी की खबरों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में ये कह पाना मुश्किल होगा कि दोनों ने शादी कर ली है। मगर कयास सुनकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+