भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ने मांगा तलाक, लगाया दो बार गर्भपात कराने का आरोप
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ने मांगा तलाक, लगाया दो बार गर्भपात कराने का आरोप
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो काफी शॉकिंग है। दरअसल, पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक के लिए आरा कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। जिसकी सुनवाई आज होनी थी, लेकिन पवन सिंह किसी काम में व्यस्त होने के चलते कोर्ट नहीं पहुंच सके।
Recommended Video

पवन सिंह पर लगाए अत्याचार करने के आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनपर प्रताड़िन करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के बाहर ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि सुपरस्टार और उनकी पत्नी के बीच नहीं पट रही है। दोनों के बीच विवाद होते रहता है। इसी विवाद को लेकर तलाक की अर्जी दी गई है।

मारपीट व गर्भपात का कराने का लगाया आरोप
वकील ने बताया कि पवन सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी पर अत्याचार करते थे। वे उनसे मारपीट करते थे। गाली गलौच किया करते थे। इतना ही नहीं, शादी के बाद पवन सिंह ने दो बार अपनी पत्नी का गर्भपात कराया था। आपको बता दें कि ज्योति सिंह संग पवन सिंह की ये दूसरी शादी है, जो कि अब तलाक तक जा पहुंची है।
पवन सिंह की पहली पत्नी ने किया था सुसाइड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजुपीर सुपरस्टार पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम थी। नीलम से पवन सिंह की शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए थे। मुंबई शिफ्ट होने के 6 महीने बाद ही नीलम ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। बताया गया था कि पवन हमेशा अपने काम में बिजी रहते थे और उन्हें टाइम नहीं देते थे। इसलिए नीलम तनाव में आ गई थीं और उन्होंने सुसाइड कर लिया था।

नीलम की मौत के बाद अक्षरा सिंह के करीब आए थे पवन
नीलम की मौत के बाद पवन सिंह काफी अपनी लाइफ में काफी अकेले पड़ गए थे, ऐसे में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने ही उन्हें संभाला था। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहीं। पर सबको झटका उस वक्त लगा जब अक्षरा सिंह संग रोमांस की खबरों के बीच पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी रचा ली।

अक्षरा सिंह ने पवन पर लगाए थे यह आरोप
पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद अक्षरा सिंह को इतना बड़ा झटका लगा कि उन्होंने उनके खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर उनका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पवन सिंह नशा करके उनपर हाथ उठाते थे। उनके साथ मारपीट करते थे।












Click it and Unblock the Notifications